Top 5 Hindi News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सांसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान ने खुद को स्ट्रीट फाइटर बताया. वहीं, इथेनॉल मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे. उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर अब तक के सबसे बड़े हमले की तैयारी में हैं. दूसरी ओर, नीट पेपर लीक के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को लेकर कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. कॉमनवेल्थ गेम्स में तेजस अशोक शिर्से ने फाइनल में जगह बना ली है. अब आज की 5 बड़ी खबरें विस्तार से…
1. धर्मेंद्र प्रधान ने खुद को ‘स्ट्रीट फाईटर’ बताया
केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश से उनकी मुलाकात हुई. जयराम रमेश से बाचतीत के दौरान प्रधान ने खुद को ‘स्ट्रीट फाईटर’ बताया. संसद के प्रवेश द्वार पर पहले से कुछ NDA सांसद उनका इंतजार कर रहे थे. जैसे धर्मेंद्र प्रधान वहां पहुंचे, सांसदों ने उनका स्वागत किया और एक सांसद ने उन्हें टोपी भेंट की.
2. इथेनॉल मामले को लेकर हाई कोर्ट पहुंचे गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने E20 इथेनॉल पर बने डीपफेक कंटेंट को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नका कहना है कि सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट और डीपफेक कंटेंट फैलाए जा रहे हैं, जिनमें दावा किया गया है कि उन्हें और उनके परिवार को E20 इथेनॉल कार्यक्रम से आर्थिक फायदा हो रहा है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने गडकरी को फेसबुक इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और उन अज्ञात लोगों या संस्थाओं के खिलाफ सिविल केस दायर करने की अनुमति दे दी है, जिन पर यह सामग्री पोस्ट करने या फैलाने का आरोप है.
3. ईरान पर बड़ा हमला करने की तैयारी में ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान पर अब तक के सबसे बड़े हमले पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि फैसला लेने का समय करीब है और अमेरिका इस कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है. ट्रंप ने यह बयान 23 जुलाई को दिया, जब अमेरिका लगातार 13वीं रात ईरान पर हमले कर रहा था. उन्होंने कहा कि अब तक ईरान को उतना नुकसान नहीं हुआ है, जितनी उम्मीद थी.
यह भी पढ़ें: PM के खिलाफ किए पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से क्यों डिलीट कराए गए? दिल्ली पुलिस ने क्या कहा
4. कंगना ने CJP पर बोला हमला
बीजेपी सांसद और कंगना रनौत ने NEET पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर हमला बोला है. उन्होंने प्रदर्शन के दौरान वायरल हुए वीडियो को “उल्टी लाने वाला” बताया और प्रदर्शनकारियों पर “गंदगी और बदसूरती” फैलाने का आरोप लगाया. कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में प्रदर्शन के वीडियो का जिक्र करते हुए कहा- “मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी.”

यह भी पढ़ें: पेपर लीक रोकने के लिए बनी ‘परीक्षा सुधार समिति’ क्या है? इसमें कौन-कौन हैं शामिल
5. CWG में तेजस शिर्से का शानदार प्रदर्शन
भारत के तेजस अशोक शिर्से ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने पहले राउंड की हीट में 13.76 सेकंड का समय निकाला और तीसरे स्थान पर रहे. इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया. अब तेजस के पास फाइनल में पदक जीतकर भारत को मेडल दिलाने का मौका होगा.
Last Updated on July 28, 2026 7:58 am
