Oscars 2026: भारतीय मूल के निर्देशक की फिल्म ‘Two People Exchanging Saliva’ बनी विजेता

Oscars 2026: ऑस्कर पुरस्कारों में 14 साल बाद एक अनोखी स्थिति देखने को मिली, जब Best Live-Action Short Film श्रेणी में टाई हो गया। इस श्रेणी में फ्रैंको-इंडियन निर्देशक Alexandre Singh द्वारा सह-निर्देशित फिल्म Two People Exchanging Saliva ने The Singers के साथ संयुक्त रूप से ऑस्कर जीता।

36 मिनट की फिल्म Two People Exchanging Saliva को सिंह ने Natalie Musteata के साथ मिलकर निर्देशित किया है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे डिस्टोपियन संसार में सेट है, जहां किस करना अपराध माना जाता है और इसकी सजा मौत है। फिल्म की नैरेशन Vicky Krieps ने की है और इसकी पटकथा भी सिंह और मुस्तेआटा ने मिलकर लिखी है।

यह फिल्म फिलहाल The New Yorker के YouTube चैनल पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। इसका वर्ल्ड प्रीमियर 2024 में Telluride Film Festival में हुआ था। श्वेत-श्याम (ब्लैक-एंड-व्हाइट) में बनी यह फिल्म Angine नाम की एक असंतुष्ट महिला की कहानी दिखाती है, जो एक डिपार्टमेंट स्टोर में लगातार खरीदारी करती रहती है। वहीं उसकी मुलाकात एक सेल्सगर्ल से होती है, जिससे वह प्रभावित हो जाती है। किसिंग पर प्रतिबंध होने के बावजूद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगती हैं।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए सिंह ने अकादमी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने “एक फ्रेंच फिल्म को सम्मानित किया है जिसे एक फ्रैंको-इंडियन ब्रिट, एक रोमानियन-अमेरिकन, एक अर्जेंटीनी और एक इटालियन ने मिलकर बनाया है।”

उन्होंने दुनिया की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा,
“हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जो अंधेरी, बेतुकी, हास्यास्पद और डरावनी है। यही वजह है कि हम फिल्में बनाते हैं। क्योंकि हमें विश्वास है कि कला लोगों की आत्मा बदल सकती है। शायद इसमें 10 साल लग जाएं, लेकिन कला, रचनात्मकता, थिएटर, बैले और सिनेमा के जरिए हम समाज को बदल सकते हैं।”

इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग मूल रूप से फ्रांस के लग्जरी डिपार्टमेंट स्टोर Galeries Lafayette में की जानी थी। शुरुआत में इसका विचार यह था कि सामान खरीदने के बदले ग्राहक को नकद भुगतान करने के बजाय चेहरे पर एक थप्पड़ दिया जाएगा। बाद में फिल्म निर्माताओं ने इसमें एक और परत जोड़ी, जो ईरान में महिलाओं के आंदोलन से प्रेरित थी।

Natalie Musteata ने filmmakermagazine.com को दिए एक बयान में कहा,
“हमसे रोजाना कई नागरिक स्वतंत्रताएं छीनी जा रही हैं। इसलिए मैंने सुझाव दिया कि कहानी में एक और नियम जोड़ा जाए—कि लोगों को किस करने की अनुमति नहीं होगी।”

Alexandre Singh एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध विजुअल आर्टिस्ट हैं। उनका जन्म फ्रांस के Bordeaux शहर में भारतीय और फ्रांसीसी माता-पिता के घर हुआ था और उनका पालन-पोषण ब्रिटेन के Manchester में हुआ। एक कलाकार के रूप में वह लेखन, कोलाज, इंस्टॉलेशन और परफॉर्मेंस जैसी विविध कलात्मक विधाओं में काम करते रहे हैं। उनके काम दुनिया की कई निजी और सार्वजनिक संग्रहालयों में प्रदर्शित हैं, जिनमें Museum of Modern Art, New York, Solomon R. Guggenheim Museum, New York और Centre national des arts plastiques, Paris शामिल हैं।

दूसरी ओर, ऑस्कर-नामांकित फिल्ममेकर Sam Davis द्वारा निर्देशित फिल्म The Singers भी इसी श्रेणी में संयुक्त विजेता रही। यह फिल्म 19वीं सदी के रूसी लेखक Ivan Turgenev की एक लघु कहानी पर आधारित है। कहानी एक छोटे से पब में बैठे संघर्षरत पुरुषों के समूह की है, जो अचानक एक गायन मुकाबले (sing-off) के जरिए आपस में जुड़ जाते हैं।

फिल्म में पहली बार अभिनय कर रहे कलाकारों को TikTok और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म के अलग-अलग कोनों से चुना गया है। The Singers एक ऐसी कहानी है जो अनदेखी प्रतिभाओं का जश्न मनाती है और कला के जरिए भावनाओं और संवेदनशीलता की ताकत को सामने लाती है।

Last Updated on March 16, 2026 11:23 am

Related Posts