NCERT Judiciary Chapter: NCERT ने आठवीं क्लास के सोशल साइंस (Social Science) की किताब से जुडिशरी से जुड़े चैप्टर को हटा दिया गया है. चैप्टर में जजों को नियुक्ति को लेकर बताया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुक में बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने जुडिशरी से जुड़े इस चैप्टर को लेकर आपत्ति जताई थी. इसके बाद NCERT ने बुक को वापस मंगाया. शिक्षाविदों की मदद से संबंधित चैप्टर में बदलाव किए गए. NCERT ने सोशल साइंस की किताब में क्यों और क्या बदलाव किए? इससे पहले इतिहास के चैप्टर से किन पाठ्य सामग्रियों को हटाया गया था? और नई शिक्षा नीति को कब मंजूरी मिली? चलिए जानते हैं.
क्यों बदला जुडिशरी वाली चैप्टर?
Times of India की ख़बर के मुताबिक, Corruption in Judiciary यानी ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ वाले सेक्शन को हटा दिया गया. चैप्टर में जजों की नियुक्ति पर विवाद से जुड़े कंटेंट थे. जिस चैप्टर को हटाया गया है, उसमें बैंकों और न्यायपालिका से जुड़े उदाहरण देकर विस्तार से समझाया गया था. इसके अलावा इस चैप्टर में कोर्ट में लंबित मामलों और आलोचनात्मक विवरण मौजूद थे. इनकी जगह नए कंटेंट जोड़े गए हैं. इसके अलावा इस चैप्टर में ‘जुडिशरी की संरचना’, ‘ट्रिब्यूनल और वैकल्पिक विवाद समाधान’ पर नया कंटेंट एड किया गया है.
विवाद की वजह क्या थी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल (2026) फरवरी में पब्लिश की कई पुस्तकों में न्यायपालिका में लंबित मामले, भ्रष्टाचार, न्यायिक व्यवस्था को लेकर उल्लेख किया गया था. जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कड़ी आपत्ति जताई थी. सुप्रीम कोर्ट की आपत्ति के बाद NCERT ने मांफी मांगी, पुस्तकें वापस ली और संबंधित चैप्टर को बदलने का निर्णय लिया.
इतिहास की किताब में क्या हुआ था बदलाव?
देश में मोदी सरकार बनने के बाद साल 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया. जिसके बाद इतिहास की किताब से अकबर, औरंगजेब और मुगल शासन से जुड़ी जानकारियों को छोटा कर दिया गया. इसके अलावा ‘दिल्ली संतनत’ से जुड़ी पाठ्य सामग्रियों को भी छोटा कर दिया गया. 8वीं क्लास की इतिहास की नई किताब में सावरकर को लेकर कंटेंट जोड़ा गया है.
कब मिली थी ष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी?
जानकारी रहे कि 29 जुलाई 2020 को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी दी थी. नई शिक्षा नीति को मंजूरी मिलने के बाद इसका इंप्लीमेंटेशन पूरे देश में हुआ. साल 2023 में नए सिरे से NCERT पुस्तकों के पाठ्य सामग्रियों बदलाव किए गए. इसके बाद साल 2024-2026 के दौरान NCERT की किताबें और पाठ्यक्रम लागू किए गए.
Last Updated on July 8, 2026 5:53 pm
