Anupam Kher VS Naseeruddin Shah: इन दिनों सोशल मीडिया पर अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह के बीच बहस का एक वीडियो वायरल हो रहा है. सोमवार को अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. एक्टर का यह वीडियो 2020 के नसीरुद्दीन शाह के उस पुराने क्लिप के दोबारा वायरल होने के बाद आया. उस वीडियो में उन्होंने अनुपम खेर को “जोकर” कहा था.
साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अनुपम खेर के बयानों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. अनुपम खेर ने कहा कि जब ट्रोलर्स को उनके खिलाफ ठोस बात नहीं मिली तो उन्होंने (ट्रोलर्स) ने उनकी इमेज को खराब करने के लिए पुराना क्लिप निकाला. अनुपम खेर ने आगे कहा कि दोनों (खेर और नसीरुद्दीन शाह) बीती हुई बातों को भुलाकर आगे आगे बढ़ गए हैं और एक-दूसरे को गले लग चुके हैं.
अनुपम खेर का पूरा वीडियो क्या है, कब का है?
वायरल वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं- “जनाब नसीरुद्दीन शाह साहब मेरे बारे में आपका दिया हुआ इंटरव्यू मैंने देखा. आपने मेरी तारीफ में कुछ बातें कहीं कि मैं क्लाउन हूं, मुझे सीरियसली नहीं लेना चाहिए. मैं साइको फैन हूं, ये मेरे खून में हैं. वगैरह…वगैरह. इस तारीफ के लिए आपका शुक्रिया पर मैं आपको और आपकी बातों को सीरियसली नहीं लेना. हालांकि मैंने कभी भी आपकी बुराई नहीं की. आपको भरा-बुरा नहीं कहा और अब जरूर कहना चाहूंगा कि आपने अपनी पूरी जिंदगी इतनी कामयाबी मिलने के बावजूद फ्रस्टेशन में गुजारी है.
जनाब नसीरुदिन शाह साब के लिए मेरा प्यार भरा पैग़ाम!!! वो मुझसे बड़े है। उम्र में भी और तजुर्बे में भी। मै हमेशा से उनकी कला की इज़्ज़त करता आया हूँ और करता रहूँगा। पर कभी कभी कुछ बातों का दो टूक जवाब देना बहुत ज़रूरी होता। ये है मेरा जवाब। 🙏 pic.twitter.com/M4vb8RjGjj
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 22, 2020
अगर आप दिलीप कुमार साहब को, अमिताभ साहब को, राजेश खन्ना साहब को, विराट कोहली को क्रिटिसाइज कर सकते हैं. इनमें से किसी ने भी आपकी स्टेटमेंट को सिरीयसली नहीं लिया क्योंकि हम सब जानते हैं कि आप नहीं बल्कि वर्षों से आप जिन पदार्थों का सेवन करते हैं उनकी वजह से क्या सही है और क्या गलत है आपको इसका अंतर ही नहीं पता लगता.
मेरी बुराई करके अगर आप एक दो दिन के लिए सुर्खियों में आते हैं, तो मैं आपको ये खुशी भेंट करता हूं. भगवान आपको खुश रखे, और आप जानत हैं मेरे खून में क्या है? मेरे खून में है हिंदुस्तान. इसको समझ जाइए जाइए बस.” सोशल मीडिया पर इसी वीडियो के क्लिप को डाला गया है.
नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा था?
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उनमें नसीरुद्दीन शाह अनुपम खेर को क्लाउन यानी जोकर कहते हुए नजर आते हैं. साथ ही वो कहते हैं कि अनुपम खेर के बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. इसके साथ ही वे अनुपम खेर पर सत्ता का समर्थन करने (Sycophantic) का आरोप भी लगाते हैं.

“Someone like @AnupamPKher has been very vocal. I don’t think he needs to be taken seriously. He’s a clown. Any number of his contemporaries from NSD and FTII can attest to his sycophantic nature. It’s in his blood. He can’t help it.”
~ Naseeruddin Shah pic.twitter.com/HvqX7d564k
— Harsh (@Abrakakhobra) July 12, 2026
इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर ने क्या कहा?
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- “सच से लोगों को सबसे ज़्यादा डर तब लगता है, जब वह उनके एजेंडे के अनुकूल नहीं होता. कुछ दिन पहले मैंने राम मंदिर में हुई चोरी के बारे में जो कहा, पूरी ईमानदारी और ज़िम्मेदारी से कहा. आज भी अपने हर शब्द पर कायम हूँ. लेकिन कुछ लोगों को सच से ज़्यादा एक मुद्दा चाहिए होता है. उन्हें बहस चाहिए, विवाद चाहिए, शोर चाहिए.
इसलिए बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. मैं सिर्फ़ इतना कहना चाहता हूँ मैं न पहले कभी डरा हूँ, न आज डरता हूँ, और न आगे डरूँगा. ट्रोल्स हों, तथाकथित इन्फ्लुएंसर्स हों या नेता! किसी के शोर से मेरी बात नहीं बदलेगी. जो मुझे सही लगेगा, मैं वही कहूँगा. आप सहमत हों या असहमत, यह आपका अधिकार है. लेकिन सच बोलना मेरा अधिकार भी है और मेरा कर्तव्य भी. बाक़ी… जिसे जो करना”
यह भी पढ़ें: ‘Omkara’ के लिए सैफ अली खान को विशाल भारद्वाज ने क्यों कहा- ‘कपड़े उतारो’?
View this post on Instagram
Last Updated on July 14, 2026 3:49 pm
