Top 5 Hindi News: जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा में भीड़ बढ़ने की वजह से एक श्रद्धालु की मौत हो गई. जबकि, कई श्रद्धालु घायल हो गए. घटना को लेकर पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने दुख जताया है. मणिपुर में असम राइफल्स कैंप पर हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक का समर्थन किया है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के सीएम ने भी वांगचुक का समर्थन किया है. उधर अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एपस्टीन फाइल को लेकर बड़ा दावा दिया है. अब आज की 5 सबसे बड़ी खबरों को विस्तार से पढ़िए.
रथ यात्रा में श्रद्धालु की मौत
गुरुवार को पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान अत्यधिक भीड़ की वजह से एक श्रद्धालु की मौत हो गई है. पीटीआई के मुताबिक, करीब 100 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी. Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, पुरी रथ यात्रा के दौरान ग्रैंड रोड पर भारी भीड़ में 45 साल का एक श्रद्धालु बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वहीं, घटना पर बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने दुख जताते हुए मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही 100 से अधिक घायल श्रद्धालुओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
उन्होंने राज्य सरकार से भीड़ प्रबंधन बेहतर करने की भी अपील की. भारी बारिश के बावजूद 5 लाख से अधिक श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल हुए, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ गुंडिचा मंदिर की ओर निकाले गए.
मणिपुर में CRPF ने बढ़ाई सुरक्षा
मणिपुर में हाल ही में हुए तनाव और असम राइफल्स कैंप पर हमले के बाद CRPF ने अपने जवानों की सुरक्षा बढ़ा दी है. अब जवान सिर्फ बुलेटप्रूफ गाड़ियों में ही सफर करेंगे. साथ ही, बिना सुरक्षा के बाहर नहीं जाएंगे. इसके लिए 100 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां भेजी गई हैं.
जंगलों में ऑपरेशन के लिए CoBRA कमांडो भी तैनात किए गए हैं. ये कमांडो उग्रवादियों के बंकरों को नष्ट कर हमले की आशंका वाले इलाकों में कार्रवाई करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल मणिपुर में करीब 320 CAPF कंपनियां तैनात हैं. CRPF स्थानीय लोगों के साथ बातचीत और भरोसा बढ़ाने की भी कोशिश कर रही है, ताकि हालात शांत रहें.
कांग्रेस नेता ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन
कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई है. उन्होंने सोनम वांगचुक से उनकी सेहत को देखते हुए अनशन खत्म करने की अपील भी की. वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए जा रहे वांगचुक के सवालों से सहमत हैं.
सोनम वांगचुक पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या के मामलों को लेकर पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. उनका कहना है कि सिर्फ मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव भी होने चाहिए.
Shri Sonam Wangchuk has now been on a hunger strike for 19 days, demanding the resignation of the Union Education Minister.
The Indian National Congress has been making this very demand for over a month and a half. We share the anguish and outrage that Shri Wangchuk ji feels,…
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) July 16, 2026
दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी वांगचुक का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि 19 दिन के अनशन में वांगचुक का करीब 9 किलो वजन कम हो गया है, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक उनसे बात करने की कोशिश नहीं की है.
एपस्टीन मामले पर जेडी वेंस का बड़ा दावा
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि जेफरी एपस्टीन मामले की फाइलों को संभालने में ट्रंप प्रशासन से गलती हुई. उन्होंने माना कि फाइलें समय पर जारी नहीं होने और सही जानकारी नहीं मिलने की वजह से लोगों का भरोसा कम हुआ. वेंस ने कहा कि सरकार को शुरुआत में ही सभी उपलब्ध दस्तावेज जारी कर देने चाहिए थे.
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी ने एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों को लेकर जरूरत से ज्यादा बड़े दावे किए, जिससे लोगों में भ्रम पैदा हुआ. वेंस ने बिना कोई सबूत पेश किए दावा किया कि जेफरी एपस्टीन के अमेरिका और इजराइल की खुफिया एजेंसियों के बड़े अधिकारियों से संबंध थे.
यह भी पढ़ें: ISRO के करीब 100 वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, केंद्र सरकार का कड़ा नियम लागू
Vice President JD Vance acknowledged that the Trump administration “absolutely screwed up” the messaging around the Epstein files.
Vance, on an appearance on “The Joe Rogan Experience,” which aired Wednesday, said the issue was not an attempt to hide information, but rather a… pic.twitter.com/6LDu941fB3
— Mosheh Oinounou (@Mosheh) July 15, 2026
मुश्किल में फिल्म ‘हेरा फेरी 3’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर मुश्किल में फंस गई है. निर्देशक प्रियदर्शन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कानूनी विवाद और आपसी मतभेदों की वजह से फिल्म का बनना और रिलीज होना मुश्किल है.
परेश रावल ने बताया कि फिल्म छोड़ने के बाद अक्षय कुमार ने उन्हें 25 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा था, लेकिन उनका मानना है कि यह भावनात्मक फैसला था. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनके और अक्षय के बीच कोई मनमुटाव नहीं है और फिल्म बनने पर वह इसमें काम करेंगे.
Last Updated on July 17, 2026 7:55 am
