स्कूबा डाइविंग करते समय हुआ हादसा, जाने माने गायक जुबिन गर्ग का निधन…

वे नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने सिंगापुर गए थे. उनकी अचानक मौत से संगीत जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर है.

Zubeen Garg dies
Zubeen Garg dies

असम  के जाने माने गायक जुबिन गर्ग (Zubeen Garg) का निधन हो गया है. उनके अचानक यूं चले जाने से उनके फैंस गहरे सदमे में हैं. खबरों के मुताबिक, सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबिन हादसे का शिकार हो गए, जिसके चलते उनकी जान गई. घटना के बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया..

वे नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्म करने सिंगापुर गए थे. उनकी अचानक मौत से संगीत जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर है.

इमरान हाशमी की फिल्म गैंगस्टर में ‘या अली’ गाकर उन्होंने हिंदी सिनेमा में अलग पहचान बनाई. उन्होंने अपने करियर में असमी, बंगाली और हिंदी भाषा की फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री में काम किया. उन्होंने इन तीन के अलावा 40 और भाषों में गाने गाए थे. इसमें कन्नड़, नेपाली, ओड़िया, सिन्धी, संस्कृत, खासी, मणिपुरी और इंग्लिश भाषाएं शामिल थे.

Last Updated on September 19, 2025 4:40 pm

Related Posts