kerala: भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, 7 की मौत, कई दबे…

केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड. अबतक 7 लोगों की मौत. मरने वालों में 2 बच्चे शामिल हैं.

कई लोगों के घायल होने की खबर. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. यही नहीं लैंडस्लाइड में 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की भी सूचना है. लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण KSDM, अग्निशमन विभाग और NDRF की टीमों को तैनात किया गया है.

वहीं वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर को भी राहत बचाव के कार्य में लगाया गया है. अधिकारियों का कहना है कि लगातार जारी भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है.

Last Updated on July 30, 2024 3:22 am

Related Posts