Bihar Election 2025 : 6 और 11 नवंबर को होगी वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे…

मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि बिहार चुनाव पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से होंगे. बिहार चुनाव के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी गई.  अब जहां-जहां चुनाव होंगे वहां बूथ एजेंट्स की ट्रेनिंग दिल्ली में करवाई जाएगी.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है.  दो चरणों में चुनाव होंगे. पहली वोटिंग 6 नवंबर गुरुवार को होगी. दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी.

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीट हैं. इनमें अनुसूचित जाति के 38 और अनुसूचित जनजाति के लिए दो सीटें रिजर्व हैं. कुल मतदाताओं की संख्या 7.43 करोड़ हैं, जिनमें 3.92 पुरुष हैं.

इस बार चुनाव आयोग ने सुविधा के लिए हर पोलिंग बूथ पर 1200 वोटरों की संख्या तय की है. 1044 महिला संचालित पोलिंग बूथ होंगे. बिहार में 90712 पोलिंग बूथ होंगे. 250 बूथों पर घोड़े से पेट्रोलिंग होती है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि बिहार चुनाव पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से होंगे. बिहार चुनाव के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी गई.  अब जहां-जहां चुनाव होंगे वहां बूथ एजेंट्स की ट्रेनिंग दिल्ली में करवाई जाएगी.

पहले मतदान केंद्र पर वोटर को मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं थी, लेकिन इस बार पोलिंग स्टेशन के बगल में मोबाइल फोन जमा करने की व्यवस्था की गई है.

‘आप’ ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले आप ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में बेगूसराय, कुशेश्वरस्थान, सरैया, कस्बा, बेनीपट्टी, फुलवारी शरीफ, बांकीपुर, किशनगंज सदर, परिहार, गोविंदपुर और बक्सर से उम्मीदवारों का ऐलान किया है.

Last Updated on October 6, 2025 5:23 pm

Related Posts