RSS Chief Family Attack: आरआरएस चीफ मोहन भागवत के परिवार वालों के साथ हुई बदसलूकी मामले पुलिस में 9 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी में भवाली डैम घूमने गए भागवत परिवार की महिलाओं के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर गलत हरकत करने की कोशिश की.
जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो 5-6 बाइक सवार युवकों ने उनकी कार का करीब 15-20 किलोमीटर तक पीछा किया. आरोप है कि हमलावरों ने बच्चों के सामने परिवार के सदस्यों को लकड़ी के डंडों से पीटा और उनकी कार में भी तोड़फोड़ की. परिवार की शिकायत के बाद नासिक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
#WATCH | Nashik, Maharashtra | A Nashik family was chased by a group of people for around 15 km after a woman resisted alleged sexual harassment. 9 accused have been taken into custody. https://t.co/EEW9TQ7TND pic.twitter.com/aUJRY9Maaj
— ANI (@ANI) July 14, 2026
RSS चीफ फैमिली पर हमले की क्या थी वजह?
पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम 8 लोगों के एक परिवार इगतपुरी के भवाली डैम घूमने गया था. जहां पर कुछ स्थानीय युवकों ने परिवार की एक महिला पर कथित तौर पर बुरे कमेंट किए. परिवार में इस बात का विरोध किया.
इसके बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगी. कुछ देर बाद भद्दे कमेंट करने वाले युवकों के समूह में और लोग भी शामिल हो गए. RSS चीफ मोहन भागवत का परिवार जब वहां आगे बढ़ा तो, 5-6 बाइक सवारों ने उसकी कार का पीछा किया.
Nashik, Maharashtra: A family visiting Bhavali Dam was allegedly attacked by 5 to 6 goons.
The family says the attackers chased their car for nearly 15 km.
They claim the men tried to sexually harass the women in the family, and they resisted.
Was there no police presence for… pic.twitter.com/ls00cRUjON
— Facts (@BefittingFacts) July 14, 2026
हमलावरों ने लोहे के रॉड से हमला किया
परिवार का आरोप है कि 15-20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला किया. उन्होंने परिवार की कार में भी तोड़फोड़ की. घटना के वक्त बच्चे भी परिवार के साथ मौजूद थे. परिवार किसी तरह नासिक के अंबड पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस से मदद मांगी.
बाद में शिकायत इगतपुरी पुलिस स्टेशन भेजी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने क्यों की Hitler से RSS की तुलना? सोशल मीडिया पर Video वायरल
हाल ही में RSS चीफ पर हुआ पत्थर से हमला
इस घटना से पहले जून में यात्रा के दौरान RSS चीफ मोहन भागवत पर हमले की कोशिश की गई थी. दरअसल, मोहन भागवत लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे. उस दौरान फिरोजाबाद के पास इस कोच को निशाना बनाया गया था, जिसमें मोहन भागलत सावर थे.
उस वक्त पत्थर आरएसएस चीफ मोहन भागवत E-1 कोच में यात्रा कर रहे थे और उसी कोच के ग्लास पर पत्थर लगा था. हालांकि, मोहन भागवत उस वक्त सीट नंबर-50 पर बैठे थे. हालांकि, इस घटना के बाद RSS प्रमुख पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
Last Updated on July 14, 2026 6:27 pm
