पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने क्यों की Hitler से RSS की तुलना? सोशल मीडिया पर Video वायरल

Pakistan Ex Minister Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के पूर्व मंत्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने RSS की तुलना हिल्टर से की. पूरा मामला क्या है, जानिए.

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने क्यों की Hitler से RSS की तुलना?
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने क्यों की Hitler से RSS की तुलना?

Pakistan Ex Minister Viral Video: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का 2022 का एक वीडियो काफ़ी वायरल जा रहा है. इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री मोदी के ख़िलाफ़ काफ़ी आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं.बिलावल ने कहा “मैं भारत को बताना चाहता हूँ की ओसामा बिन लादेन तो मार चुका है, लेकिन गुजरात का कसाई अभी ज़िंदा है और भारत का प्रधानमंत्री है.

The Economic Times की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र की बैठकों में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क गए भुट्टो ने वायरल वीडियो में आगे कहा-“प्रधानमंत्री बनने से पहले उन पर (पीएम मोदी) इस देश में आने पर रोक लगी हुई थी. ये RSS के प्रधानमंत्री और RSS के विदेश मंत्री हैं. RSS क्या है? RSS हिटलर की ‘SS’ से प्रेरणा लेती है.”

बिलावल ने कहा- “भारत के विदेश मंत्री, अमेरिकी महासचिव के साथ मिलकर गांधी जी की मूर्ति का अनावरण कर रहे थे. लेकिन अगर भारत के विदेश मंत्री ईमानदार हैं, तो वे भी मेरी तरह अच्छी तरह जानते हैं कि RSS गांधी जी, उनकी विचारधारा और उनके घोषणापत्र में विश्वास नहीं रखती है. वे इस व्यक्ति को भारत का संस्थापक नहीं मानते, बल्कि वे उस आतंकवादी को अपना नायक मानते हैं जिसने गांधी जी की हत्या की थी.”

उन्होंने आगे यह भी कहा की अगर गुजरात के लोगों से पूछा जाए तो वह बताएंगे कि देश में प्रधानमंत्री मोदी आतंकवाद फैला रहे हैं, ना कि पाकिस्तान.

भारत की विदेश मंत्रालय ने दिया था करारा जवाब

विदेश मंत्रालय ने भुट्टो के इस बयान पर जवाब देते हुए कहा- “ये टिप्पणियां पाकिस्तान के लिए भी एक नया निचला स्तर हैं. पाकिस्तान के विदेश मंत्री जाहिर तौर पर 1971 के उस दिन को भूल गए हैं, जो पाकिस्तानी शासकों द्वारा बंगाली मूल के लोगों और हिंदुओं के खिलाफ किए गए नरसंहार का सीधा नतीजा था. दुर्भाग्य से, ऐसा नहीं लगता कि पाकिस्तान ने अपने अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार में बहुत कुछ बदला है. भारत पर आरोप लगाने की उसकी कोई साख नहीं है.”

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का “असभ्य बयान” पाकिस्तान की “आतंकवादियों और उनके सहयोगियों का इस्तेमाल करने की बढ़ती अक्षमता” का नतीजा लगता है.

नेताओं ने भी जताई निराशा

केंद्रीय मंत्रियों ने भी इन टिप्पणियों की निंदा करते हुए बिलावल भुट्टो को “मानसिक रूप से दिवालिया और गैर-जिम्मेदार” बताया. जूनियर विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी भी काफ़ी निराश हुई थी, “पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा से पता चलता है कि वे न केवल एक दिवालिया देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी दिवालिया हैं. वे एक विफल राष्ट्र के प्रतिनिधि हैं और स्वयं विफल हैं, इसलिए पाकिस्तान भी विफल है. आतंक फैलाने की मानसिकता रखने वालों से आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं?” केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन टिप्पणियों को “घृणित और शर्मनाक” बताया था.

बिलावल भुट्टो के ऐसे कटाक्ष भरे बयान तब आए जब भारत ने 2022 में पाकिस्तान पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उनको देश की जनता की ओर से काफ़ी आलोचना का सामना करना पड़ा.

Last Updated on July 9, 2026 12:47 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *