EV Charging Safety: नोएडा के सेक्टर-66 स्थित एक रिहायशी सोसायटी के बेसमेंट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग के दौरान आग लग गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. आग लगने के बाद धुआं तेजी से फैल गया. इसकी वजह से लोग बाहर नहीं निकल सके. इस घटना में कई दूसरे दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग वहां पहुंचकर आग को बुझाया. साथ ही, कई लोगों को वहां से सुरक्षित भी निकाला.
ऐसे में अगर आपके पास भी दोपहिया इलेक्ट्रिक गाड़ी है, तो यह सवाल आपके मन में जरूर आएगा कि आखिर ऐसी स्थिति से बचने के लिए क्या करना चाहिए. आइए, जानते हैं कि EV चार्जिंग के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं.
EV चार्जिंग को लेकर एक्पर्ट ने क्या कहा?
Indian Express की एक रिपोर्ट में चार्जिंग स्टार्टअप ‘काजम’ (Kazam) में सीनियर मैनेजर जेनेसिया रोड्रिग ने कहा कि घर के मालिकों को व्हीकल चार्जर ट्रेंड टेक्नीशियन ही लगवाना चाहिए. साथ ही दूसरे उपकरणों के साथ पावर शेयर नहीं करना चाहिए. चार्जिंग सॉकेट को जरूरी इलेक्ट्रिकल सर्किट से जोड़ना चाहिए.
EV चार्जिंग के दौरान क्या करें और क्या ना करें
- EV खरीदने से पहले घर का बिजली कनेक्शन और लोड जांच लें.
- चार्जर हमेशा प्रशिक्षित (ट्रेंड) तकनीशियन से ही लगवाएं.
- चार्जर को अलग बिजली लाइन (डेडिकेटेड सर्किट) से जोड़ें.
- चार्जिंग के लिए हमेशा हमेशा कंपनी (OEM) का ओरिजिनल चार्जर ही इस्तेमाल करें.
- चार्जर को सिर्फ उसी वाहन के लिए इस्तेमाल करें, जिसके लिए वह तैयार किया गया है.
- MCB और RCCB लगाएं और यह भी ध्यान रखें कि अर्थिंग सही है या नहीं.
- चार्जर को सूखी, हवादार और पानी से सुरक्षित जगह पर लगाएं.
- मकान पुराना है, तो समय-समय पर बिजली की जांच करवाएं.
- चार्जिंग केबल और कनेक्टर को भी समय-समय पर चेक करते रहें.
- चार्जिंग के दौरान अगर वायर के जलने की गंध, चिंगारी दिखे तो, स्विच बंद करें और जिससे गाड़ी खरीदा है उससे संपर्क करें.
Last Updated on July 16, 2026 12:03 pm
