Top 5 Hindi News: नीट पेपर लीक मामले के लेकर प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प का मामला सामने आया है. CJP का एक प्रतिनिधिमंडल जेपी नड्डा से मुलाकात कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. उधर त्रिपुरा के DGP की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. उत्तर प्रदेश में 10-12 लोगों ने मिलकर एक मुस्लिम युवक को बुरी तरह पीटा है. ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री में कार्यभार संभाला है. आगे आज की 5 बड़ी खबरें विस्तार से पढ़िए.
1. CJP के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान झड़प
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कई लोग घायल हुए. सीजेपी (CJP) का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के सामने NEET पेपर लीक पर कार्रवाई, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर तीन सूत्री मांग रखी.
इसके पहले विरोध प्रदर्शन के चलते संसद के कई गेट बंद कर दिए गए और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी. एक अधिकारी ने माना कि प्रदर्शन में आने वाली भीड़ का सही अनुमान नहीं लगाया गया था. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो प्रोटेस्ट में 12,000 से ज्यादा लोग शामिल थे. इस बीच, सोनम वांगचुक की पत्नी ने उन्हें अस्पताल ले जाने के फैसले को गलत बताते हुए चुनौती दी. वहीं मुंबई में बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में CJP के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
2. कथित चढ़ावा चोरी मामले पर CJI की टिप्पणी
अयोध्या राम मंदिर में कथित वित्तीय गड़बड़ियों और चंदे के दुरुपयोग के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए और जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए.
सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने कहा कि यह मामला पहली नजर में आपराधिक जांच का लगता है. ऐसे में इसकी जांच बिना किसी पक्षपात के होनी चाहिए और उसे तार्किक नतीजे तक पहुंचाया जाना चाहिए. साथ ही, उन्होंने कहा कि अदालतें राजनीति के लिए नहीं होतीं. इसके अलावा CJI ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह इस संबंध में सरकार से निर्देश लेकर अगली सुनवाई में जानकारी दें. मामले की अगली सुनवाई 3-4 दिन बाद होगी.
3. त्रिपुरा के DGP मौत
त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनकर पुलिस मुख्यालय में गंभीर हालत में पाए गए. इसके बाद उन्हें तुरंत गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने बताया कि जब धनकर को अस्पताल लाया गया, तब उनकी सांस नहीं चल रही थी. डॉक्टरों ने CPR देकर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की. दोपहर 12:48 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अनुराग धनकर 60 वर्ष के थे.
यह भी पढ़ें: किन शर्तों पर खत्म होगी भूख हड़ताल? Sonam Wangchuk ने बताए 3 शर्त
4. 10-12 लोगों मुस्लिम युवक को क्यों पीटा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को एक मुस्लिम युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया. युवक अपनी एक महिला दोस्त से मिलने उसके घर गया था. इस दौरान 10-12 लोगों का एक समूह घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट करने लगा.
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने हमलावरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी. आरोप है कि हमलावरों ने दोनों के साथ गाली-गलौज की, युवक को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देकर वहां से निकल गए. शिकायत करने वाली महिला लखनऊ की रहने वाली है और पिछले करीब 10 साल से हरिद्वार में रह रही है. पुलिस इस घटना को संज्ञान में लेकर जांच कर रही है.
5. ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ने संभाला कार्यभार
एंडी बर्नहम ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने सोमवार को किंग चार्ल्स-III से मुलाकात कर सरकार बनाने का औपचारिक निमंत्रण स्वीकार किया. उन्होंने कीर स्टारमर की जगह ली है.
यह भी पढ़ें: Vande Mataram Bill क्या है? सरकार क्यों कर रही इसे लाने की तैयारी
बकिंघम पैलेस ने दोनों की मुलाकात की तस्वीर भी जारी की. इससे पहले बर्नहम लेबर पार्टी के नए नेता चुने गए थे. वहीं, विदाई भाषण में कीर स्टारमर ने कहा कि उनका काम पूरा हो गया है और अब ब्रिटेन पहले से ज्यादा मजबूत और निष्पक्ष है.
Last Updated on July 21, 2026 2:30 pm
