CJP Protest Live: Rahul बोले- भ्रष्ट शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद होगी कोई चर्चा

CJP Protest Live: नीट पेपर लीक को लेकर देशभर में हड़ताल जारी है. इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बार फिर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा है.

CJP Protest Live: "पहले इस्तीफा फिर बातचीत", NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में हड़ताल
CJP Protest Live: "पहले इस्तीफा फिर बातचीत", NEET पेपर लीक को लेकर देशभर में हड़ताल

CJP Protest Live: पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सरकार और CJP के बीच दूसरी दौर की बातचीत होनी है। पहली बैठक 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर हुई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद सरकार ने दावा किया कि उसने चार बार बातचीत के लिए बुलाया, जबकि CJP का कहना है कि वह किसी मंत्री के घर नहीं, बल्कि निष्पक्ष स्थान पर ही वार्ता करेगा।

इस बीच सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अनशन समाप्त कर दिया। गुरुवार रात करीब 12:30 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मेदांता अस्पताल पहुंचे और उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। सवाल यह है कि अगर सरकार बातचीत को लेकर गंभीर नहीं थी, तो आधी रात को इतनी सक्रियता क्यों दिखानी पड़ी?

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका का दावा है कि आंदोलन के बढ़ते दबाव ने सरकार को बैकफुट पर ला दिया। उनका कहना है कि इसी दबाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देर रात वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक पर सख्त कानून लाने का भरोसा देना पड़ा। हालांकि प्रदर्शनकारी साफ कर चुके हैं कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

उधर, सुरक्षा के नाम पर दिल्ली के राजीव चौक और लोक कल्याण मार्ग समेत 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। संसद मार्ग पर देर रात बैरिकेड तोड़े जाने के बाद पुलिस अलर्ट पर है। CJP ने आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या सरकार जवाबदेही तय करेगी, या फिर एक बार फिर आंदोलन को केवल वादों और बैठकों में उलझाकर समय निकालने की कोशिश होगी?

LIVE Updates

जब तक भ्रष्ट शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, तब तक कोई चर्चा नहीं

नीट पेपर लीक मामले पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक कोई चर्चा नहीं होगी. सरकार से तीन प्रमुख मांगों को दुहराते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले भ्रष्ट शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए. साथ ही, जिन लोगों ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया उन पर एक्शन होना चाहिए और प्रधानमंत्री को मांफी मांगनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार इन तीन मांगों को पूरा करती है, तभी आगे किसी प्रकार की चर्चा होगी.

जेपी नड्डा से बात करेगी CJP

सदन के अंदर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्य सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने छात्रों के समर्थन में किया प्रदर्शन..

राहुल बोले- छात्रों को डराने की हिम्मत कैसे हुई, हिसाब लेंगे

पेपर लीक मामले पर SC में होगी सुनवाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दायर कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि परीक्षा कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. इसलिए केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए कि या तो NTA में बड़े बदलाव किए जाएं या फिर उसकी जगह नई, ज्यादा सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत संस्था बनाई जाए, जो पूरी तरह स्वतंत्र तरीके से परीक्षा आयोजित कर सके. याचिकाओं में यह मांग भी की गई है कि सुप्रीम कोर्ट CBI को निर्देश दे कि वह NEET पेपर लीक मामले की जांच पर चार हफ्ते के भीतर अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करे.

सीजेपी से बातचीत के लिए सरकार तैयार!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बातचीत करने वाले हैं. मीटिंग दोपहर करीब 12.30 बजे होगी. सीजेपी नेता सौरभ दास ने मीडिया को बताया कि सरकार ने संगठन की उस मांग को मांग लिया है, जिसमें न्यूट्रल जगह पर मीटिंग करने की बात कही गई थी. हालांकि, सरकार की तरफ से बैठक लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

“…मोदी जी, आपकी नीयत में ही खोट है…”

गुरुवार की रात प्रधानमंत्री ने छात्रों को देश में नया कानून लाने का आदेश दिया था. अब आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल ने पीएम के वीडियो संदेश को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा- “मोदी जी का आश्वसन कितना खोखला है, ये कल खुद ही साबित हो गया…” उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा- “मोदी जी, आपकी नीयत में ही खोट है.”

“शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो…”

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रही है. हालिया पोस्ट में सीजेपी ने फिर से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है. पोस्ट में लिखा गया- “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो! युवाओं को जल्द न्याय मिले.”

पहले इस्तीफा फिर बातचीत

शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि जब तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं हो, तब तक किसी प्रकार की बातचीत नहीं होगी. सीजेपी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा- “पहले इस्तीफा, फिर बातचीत”.

 

Last Updated on July 24, 2026 1:14 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *