Dehradun Teacher Suicide: देहरादून में एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है. महिला की शादी की सिर्फ 8 महीने हुए थे. कथित आत्महत्या से पहले महिला ने अपनी मां के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला ने अपनी मां के लिए क्या कहा? आत्महत्या की वजह क्या थी? चलिए जानते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक शिक्षिका सृष्टि कंधारी की शादी नवंबर 2025 में हुई थी. शादी के 8 महीने बाद उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उन्होंने अपनी मां के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें ससुराल वालों पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया.
मृतक महिला ने वीडियो में क्या कहा?
वीडियो में रोते हुए सृष्टि ने कहा-“मां, मुझे माफ कर देना. मैं पिछले छह महीनों से सब कुछ सह रही हूं. अब मुझसे और बर्दाश्त नहीं हो रहा. ये लोग अपनी सोच कभी नहीं बदलेंगे और हमेशा मुझे ताने देते रहते हैं.”
सृष्टि की मां ने क्या बताया?
सृष्टि की शादी सौरभ रतूड़ी से हुई थी. उनकी मां सीमा कंधारी का आरोप है कि शादी के बाद से ही सृष्टि को लगातार ताने दिए जाते थे. परिवार का कहना है कि उसे “अशुभ” कहा जाता था और घर में होने वाली हर बुरी घटना के लिए उसी को जिम्मेदार ठहराया जाता था.
परिजनों के मुताबिक, कुछ महीने पहले सृष्टि के ससुर को हार्ट अटैक आने के बाद उसकी परेशानी और बढ़ गई. उनका आरोप है कि एक पंडित की सलाह के बाद ससुराल वालों को लगने लगा कि सृष्टि परिवार के लिए दुर्भाग्य लेकर आई है. तीन दिन पहले ससुर की मौत के बाद उस पर मानसिक दबाव और बढ़ गया.
Sorry Mommy… I’m giving up. I’ve been putting up with this for 6 months and I can’t take it anymore. These people can never change. I thought it would get better now… it would get better then, but every day they keep calling me “manhoos”.
– Srishti Kandari, a government… pic.twitter.com/vLxYY3RSV2
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 31, 2026
यह भी पढ़ें: “कई बार रेप किया और अबॉर्शन की गोलियां खिलाई…” दुष्कर्म का ये मामला रूह कंपा देगा
परिवार के देहरादून पहुंचने से पहले मौत
सृष्टि के परिवार वालों का कहना है कि 28 और 29 जुलाई को सृष्टि से संपर्क नहीं हो पाया. बाद में पता चला कि उसे अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन जब तक परिजन देहरादून पहुंचे, तो उसकी मौत हो चुकी थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उन्हें मौत की सूचना समय पर नहीं दी.
पुलिस ने दर्ज की शिकायत
परिवार की शिकायत पर डोईवाला पुलिस ने पति सौरभ रतूड़ी, सास परवीना देवी और ननद चारू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं, जिनमें दहेज मृत्यु से जुड़ी धारा 80(2) भी शामिल है, के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस का कहना है कि सृष्टि के वीडियो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक सबूत और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है. पुलिस ने वीडियो की सच्चाई या मौत के सही कारण पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
Last Updated on July 31, 2026 12:31 pm
