NCRB Crime Data: साल 2021-2023 तक देश में अपराध को लेकर क्या हैं आंकड़े?

NCRB Crime Data: भारत सरकार द्वारा राज्यसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2021 से 2023 के बीच देश में बच्चों के खिलाफ अपराध के कुल 4,89,188 मामले दर्ज किए गए.

NCRB Crime Data: साल 2021-2023 तक देश में अपराध को लेकर क्या हैं आंकड़े?
NCRB Crime Data: साल 2021-2023 तक देश में अपराध को लेकर क्या हैं आंकड़े?

NCRB Crime Data: आपको पता है कि साल 2021-2023 तक देश में महिलाओं, बच्चों और दलित के खिलाफ आपराधिक मामले, एसिट अटैक, ऑनर किलिंग, मानव तस्करी, लापता बच्चों के आंकड़े क्या हैं? इन मामलों में NCRB यानी National Crime Records Bureau के आंकड़े अलग-अलग और सोचने पर मजबूर करने वाले हैं. आइए, जानने की कोशिश करते हैं कि इन मामलों को लेकर NCRB और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के आंकड़े क्या क्या कहते हैं?

2021-2023 तक महिलाओं और बच्चों के खिलाफ आपराधिक मामले

भारत सरकार द्वारा राज्यसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 2021 से 2023 के बीच देश में बच्चों के खिलाफ अपराध के कुल 4,89,188 मामले दर्ज किए गए. वहीं, Kerala Data के आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से 3,24,194 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई.

इसी तरह, NCRB (Crime in India) के आंकड़ों के मुताबिक, SC/ST Act के तहत 2021 में 9,408, 2022 में 12,159 और 2023 में 13,581 मामले दर्ज किए गए. यानी तीन वर्षों में इस कानून के तहत कुल 35,148 मामले दर्ज हुए.

वहीं, The Week ने वर्ष 2025 में NCRB के हवाले से प्रकाशित एक खबर में बताया कि 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 4,48,211 मामले दर्ज हुए. इनमें चार्जशीट दाखिल करने की दर 76.6 प्रतिशत रही.

2021-2023 तक बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले

NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में बच्चों के खिलाफ अपराध के 1,49,404, 2022 में 1,62,449 और 2023 में 1,77,335 मामले दर्ज किए गए. यानी तीन वर्षों में बच्चों के खिलाफ अपराध के कुल 4,89,188 मामले दर्ज हुए.

इसी अवधि में POCSO Act के तहत 2021 में 53,874, 2022 में 63,414 और 2023 में 67,694 एफआईआर दर्ज की गईं. यानी तीन वर्षों में POCSO Act के तहत कुल 1,84,982 एफआईआर दर्ज हुईं.

यह भी पढ़ें: डॉक्टर पति की हत्या, बेटे को चाकू गोदकर किया घायल; लाश के पास बखौफ फोन चलाती रही महिला

2021-2023 तक भारत में एसिड अटैक के मामले

NCRB (National Crime Records Bureau) के अनुसार, 2021 में एसिड अटैक के 176, 2022 में 202 और 2023 में 207 मामले दर्ज किए गए. यानी तीन वर्षों में एसिड अटैक के कुल 585 मामले दर्ज हुए.

2021-2023 तक भारत में ऑनर किलिंग 

NCRB के अनुसार, 2021 में ऑनर किलिंग के 33, 2022 में 28 और 2023 में 19 मामले दर्ज किए गए. यानी तीन वर्षों में ऑनर किलिंग के कुल 80 मामले दर्ज हुए. हालांकि, इन मामलों में NCRB ने चार्जशीट का अलग से आंकड़ा जारी नहीं किया है.

2021-2023 तक मानव तस्करी के मामले

NCRB के अनुसार, 2021 में मानव तस्करी (Human Trafficking) के 2,189, 2022 में 2,250 और 2023 में 2,183 मामले दर्ज किए गए. यानी तीन सालों में मानव तस्करी के कुल 6,622 मामले सामने आए. इन मामलों के लिए भी NCRB ने अलग से चार्जशीट का आंकड़ा जारी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाई गई 500 करोड़ की नकली चांदी? कोर्ट ने CBI अफसरों को क्यों बुलाया

2021-2023 तक लापता बच्चों के मामले

NCRB के मुताबिक, 2021 में 18 वर्ष से कम उम्र के 77,535 बच्चों के लापता होने के मामले दर्ज हुए. 2022 में यह आंकड़ा 82,805 रहा, जबकि 2023 में 91,296 मामले दर्ज किए गए. यानी तीन वर्षों में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लापता होने के कुल 2,51,636 मामले दर्ज हुए. लापता बच्चों के मामलों में NCRB अलग से चार्जशीट, ट्रायल या Conviction) का राष्ट्रीय आंकड़ा जारी नहीं करता.

Last Updated on July 18, 2026 3:23 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *