Trainee IPS Sexual Harassment: हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी (SVPNPA) में ट्रेनी IPS ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की. इससे एक दिन पहले महिला ट्रेनी IPS शिकायत पर स्कॉटिंग और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ था. पुलिस के मुताबिक, यह घटना उनके भाई के फ्लैट पर हुई. जहां से उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने पेट की सफाई की, लेकिन कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला. इसके अलावा ट्रेनी आईपीएस के खून और यूरिन के नमूने जांच के लिए भेजे गए.
फिलहाल, ट्रेनी आईपीएस की हालत स्थिर है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ लिया था या नहीं. पुलिस के मुताबिक, अब तक कोई सुसाइड नोट बरमाद नहीं हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कथित सुसाइड नोट वायरल हो रहा है. उधर नेशनल पुलिस अकादमी ने भी ट्रेनी अधिकारी के खिलाफ आंतरिक जांच शुरू कर दी है.
महिला ट्रेनी IPS का क्या है आरोप?
NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेनी महिला IPS ने आरोप लगाया कि आरोपी जून से उन्हें आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था, उनके बारे में अपमानजनक बातें करता था और झूठे आरोप लगाकर परेशान करता था. इसके अलावा महिला ट्रेनी आईपीएस का यह भी कहना है कि 9 और 10 जुलाई को आरोपी ने उन्हें जबरन कमरे में ले जाकर मारपीट की, बाल खींचे, गला दबाने की कोशिश की, चाकू से धमकाया और बाहर नहीं जाने दिया. महिला ट्रेनी आईपीएस का आरोप यह भी है कि आरोपी ने उनकी जानकारी के बिना उनका निजी वीडियो रिकॉर्ड किया. साथ ही, उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो उनके पति को भेज दिया.
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन उत्पीड़न, स्टॉकिंग, महिला का अपमान, आपराधिक बल और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी है.
पुरुष ट्रेनी IPS का क्या है आरोप?
वहीं, पुरुष ट्रेनी IPS ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने महिला ट्रेनी आईपीएस द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद झूठा बताया है. साथ ही, उन्होंने कहा कि उन्हें जूडिशियल प्रॉसेस पर पूरा भरोसा है, सच्चाई सामने आएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुरुष ट्रेनी आईपीएस इससे पहले आंद्र प्रदेश पुलिस में कॉन्सटेबल के तौर पर काम कर चुका है.
Times of India की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक सुसाइड नोट में ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी ने दावा किया है. वादे के तौर पर उन्होंने कहा कि जिस साथी (ट्रेनी IPS) ने उन पर आरोप लगाए थे, उसके साथ उनका रोमांटिक रिश्ता था. साथ ही, शादी के बाद भी वह उनके साथ क्लोज रिलेशनशिप बनाए रखने पर जोर दे रही थी.
Last Updated on July 21, 2026 2:50 pm
