Karnataka Doctor Murder: कर्नाटक के धारवाड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक डॉक्टर पत्नी ने अपने पति की कथित रूप से हत्या कर दी. हमले में दंपति के 8 साल का बेटा बुरी तरह से घायल हो गया, जिसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या करने के बाद डॉक्टर की पत्नी बेड पर बेखौफ मोबाइल चला रही थी. हत्या के बाद उसके चेहरे पर जरा सी भी शिकन ना थी. पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज आगे की जांच में जुट गई है. चलिए जानते हैं कि हत्या का यह पूरा मामला क्या है?
हत्या के बाद मोबाइल चला रही थी महिला?
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार को धारवाड़ शहर के एक अपार्टमेंट में हुई. अपार्टमेंट में बहुत देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तो पड़सियों ने फोन किया. जब रिश्तेदारों और पड़ोसियों के कॉल का कोई जवाब नहीं मिला, तो वे फ्लैट पर पहुंचे.
एक कमरे में डॉक्टर किरण खून से लथपथ मृत पड़े थे, जबकि उनका बेटा भी बुरी तरह से घायल पड़ा हुआ था. हैरानी की बात यह कि आरोपी महिला कमरे में बिस्तर पर लेटकर मोबाइल चला रही थी.
घटना को लेकर पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?
घटना की सूचना मिलने पर हुबली-धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल बच्चा को जिंदा पाया. इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि घटना के समय घर में कोई बाहरी व्यक्ति मौजूद था. फ्लैट में केवल पति, पत्नी और बेटा ही थे.
रिश्तेदारों से झूठ बोलती रही महिला
India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया है कि मंगलवार रात और बुधवार सुबह जब रिश्तेदारों और दोस्तों ने फोन किया, तो प्रियंका ने अलग-अलग जवाब दिए. पहले उन्होंने कहा कि किरण आराम कर रहे हैं. जबकि, बाद में बताया कि वह ड्यूटी पर गए हैं. इससे परिजनों को शक हुआ और वे फ्लैट पहुंचे.
यह भी पढ़ें: किसान को लगी गोली, Bageshwar Dham प्रमुख के भाई पर गोली मारने का आरोप
डॉक्टर है आरोपी महिला
पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर किरण चिरायु अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट थे. जबकि, उनकी पत्नी प्रियंका एमबीबीएस और एमएस (ऑप्थल्मोलॉजी) की पढ़ाई कर चुकी हैं. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने नें जुटी है कि वारदात कब हुई, वजह क्या थी और घटनाक्रम क्या है.
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हर नजरिए से जांच की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे की मुख्य वजह स्पष्ट हो पाएगी.
Last Updated on July 16, 2026 6:16 pm
