रिजर्वेशन Train Ticket मिलना होगा आसान, क्या है IRCTC का नया प्लान?

IRCTC AI Based Website: इंडियन रेलवे रिजर्वेशन टिकट को लेकर नया वेबसाइट लॉन्च करने जा रहा है. इसके जरिए आसानी से टिकट मिल सकेगी.

रिजर्वेशन Train Ticket मिलना होगा आसान, क्या है IRCTC का नया प्लान?
रिजर्वेशन Train Ticket मिलना होगा आसान, क्या है IRCTC का नया प्लान?

IRCTC AI Website: देश में ट्रेन से यात्रा करने वालों की संख्या कम नहीं है. रिजर्वेशन टिकट पर रोजाना तकरीबन 22 लाख लोग यात्रा करते हैं. बीते कुछ सालों में यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. IRCTC के बेवसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. यात्रियों को बहुत मुश्किल से कंफर्म टिकट मिल पाता है. अब इंडियन रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नया वेबसाइट लॉन्च करने जा रही है. आइए, जानते हैं कि IRCTC के नए वेबसाइट लॉन्च होने से यात्रियों को क्या सुविधा मिलेगी.

कब लॉन्च होगा AI आधारित IRCTC वेबसाइट?

आम लोगों को यात्रा के लिए ट्रेन टिकट बुक करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. टिकट बुकिंग के दौरान कैप्चा कोड भरना जरूरी होता था. लेकिन, IRCTC यात्रियों की इस समस्या को दूर करने के लिए नया बेवसाइट लॉन्च करने जा रहा है.

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, वेबसाइट 15 जुलाई को लॉन्च होगा. इसको लेकर आईआरसीटीसी का दावा है कि अब वेबसाइट बार-बार क्रैश नहीं होगा. इससे यात्रियों को वेटिंग टिकट की समस्या भी दूर होगी. नए वेबसाइट के जरिए 1 मिनट में अधिक से अधिक टिकट बुक किया जा सकता है.

खास बात ये है कि एक बार लॉगिन करने के बाद बार-बार ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी. बेवसाइट पर AI आधारित टिकट बुकिंग और बेहतर यूजर इंटरफेस जैसी दूसरी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी. इसके अलावा Tatkal Ticket बुकिंग से जुड़ी परेशानियां भी दूर होंगी. इसको लेकर बेवसाइट की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी ताकि यात्री एक साथ कई टिकट बुक सकें.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कि घोषणा

छात्रों की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री ने शनिवार (11 जुलाई 2026) को IRCTC के नए वेबसाइट को लॉन्च करने की घोषणा की. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट की.

ऑनलाइन बुक होते हैं 88 फीसदी ट्रेन टिकट

Indian Railway ने साल 2002 में टिकटों के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन शुरू किया था. तब से लेकर अब तक डिजिटल रिजर्वेशन IRCTC का मुख्य हिस्सा बना हुआ है. अधिकारियों के मुताबिक, अब तकरीबन 88 फीसदी ट्रेन टिकट ऑनलाइन बुक कराए जाते हैं. बीते साल 3.4 करोड़ IRCTC यूजर अकाउंट को डिएक्टीवेट कर दिया गया था. जबकि, 2.92 करोड़ यूजर अकाउंट को अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया गया था.

Last Updated on July 11, 2026 2:14 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *