Top 5 Hindi News: ‘विक्रम-1’ के सफल लॉन्चिंग से लेकर Amir Khan को धमकी तक, पढ़ें आज की 5 बड़ी खबरें

Top 5 Hindi News: भारत में अंतरिक्ष में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. सतीश धवन स्पेस सेंटर से रॉकेट ‘विक्रम-1’ स्पेस में सफलतापूर्क लॉन्च किया गया.

News Muni Top 5 News of the day (PC-AI)
News Muni Top 5 News of the day (PC-AI)

Top 5 Hindi News: अंतरिक्ष में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रॉकेट ‘विक्रम-1’ को सफलता पूर्वक लॉन्च किया गया. आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से कई लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 10 दिनों में 12 नए मामले सामने आए. सिने जगत में एक्टर आमिर खान को कथित धमकी दी गई है. बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु करीब दो साल बाद किसी बड़े टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंचीं. वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद के दफ्तर पर बुल्डोजर कार्रवाई हुई. अब आज की 5 बड़ी खबरों को विस्तार से पढ़िए.

1. ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. स्काईरूट एयरोस्पेस ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से देश का पहला प्राइवेट तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ सफलतापूर्वक लॉन्च किया.

रॉकेट ने न सिर्फ सफल उड़ान भरी, बल्कि सैटेलाइट को ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित भी कर दिया. इसकी सभी चारों स्टेज पहली ही कोशिश में उम्मीद के मुताबिक काम करती रहीं. मिशन का नाम ‘मिशन आगमन’ रखा गया है.

यह मिशन भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के मील का पत्थर माना जा रहा है. अब भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहां प्राइवेट कंपनी ने खुद रॉकेट बनाकर उसे सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेज दिया है.

2. कोविड-19 से 4 की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. राज्य में चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई नए संक्रमित मरीज मिले हैं. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है. India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य के अलग-अलग जिलों में कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आए.

मरने वाले 4 लोगों में से 3 कडप्पा जिले के थे, जबकि एक व्यक्ति काकीनाडा का रहने वाला था. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव जी. वीरपांडियन ने बताया कि जिन चार लोगों की मौत हुई, वे पहले से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी जैसी गंभीर बीमारी के मरीज थे.

3. आमिर खान को मिली धमकी

एक्टर आमिर खान को कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिली है. सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में यह दावा किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई के भाई आरजू बिश्नोई और टाइसन बिश्नोई नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आमिर खान के नाम एक चेतावनी भरा पोस्ट शेयर किया है.

कथित पोस्ट में आमिर खान पर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है. साथ ही, श्रीगंगानगर में एक बच्ची से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए आरोपियों और उनका साथ देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है. हालांकि, अब इस वायरल पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

4. फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने Japan Open 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की चेन युफेई को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. करीब दो साल बाद सिंधु किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं.

सिंधु ने पहला गेम 21-19 से जीता. दूसरे गेम में वह 15-10 से आगे थीं, तभी चेन युफेई हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैच पूरा नहीं खेल सकीं और मुकाबले से हट गईं. 19 जुलाई को फाइनल में सिंधु का मुकाबला जापान की अकाने यामागुची या इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वरदानी से होगा.

5. TMC सांसद के ऑफिस पर चला बुल्डोजर

Indian Express की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में शनिवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के कथित कार्यालय पर बुलडोजर चलाया गया. इस बारे में प्रशासन का कहना है कि यह इमारत बिना मंजूरी के बनाई गई थी.

यह भी पढ़ें: Sonam Wangchuk की गिरफ्तारी या स्वास्थ्य कारण? जानें लद्दाख से जंतर-मंतर तक अनशन-आंदोलनों का पूरा इतिहास

बुल्डोजर एक्शन के दौरान केंद्रीय बल, पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर तैनात रहीं. सुरक्षा के लिए आसपास की सड़क, दुकानें और इमारतें भी खाली करा दी गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीएमसी सांसाद का दफ्तर पांच मंजिला था.

वहीं, प्रशासन का कहना है कि बिल्डिंग को लेकर शिकायत मिलने के बाद 30 जून और 7 जुलाई को नोटिस भेजे गए थे. साथ ही बिल्डिंग ऑनर को 15 जुलाई तक जरूरी कागजात जमा करने को कहा गया था. मगर, कोई भी पेश नहीं हुआ. इसके बाद प्रशासन ने दफ्तर गिराने की कार्रवाई शुरू की.

Last Updated on July 18, 2026 7:47 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *