Viral Video: जलती हुई आग के चारों ओर पीली साड़ी, खुले बालों वाली महिला क्यों नाच रही है?

Viral Video: एक हाथ में किताब और दूसरे हाथ में कंप्यूटर वाले युग में काला जादू सुनने में अजीब लगता है. लेकिन सच्चाई यह है कि आज भी देश के एक बड़े हिस्से में लोग इस पर यक़ीन करते हैं. ताज़ा मामला यही इशारा कर रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला मुख्य सड़क के बीचों-बीच आग जलाकर कोई अनुष्ठान करती नज़र आ रही है.

वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर का बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यह वीडियो गुप्त नवरात्री के दौरान का है. जिसमें एक साड़ी पहने हुए महिला, अपने बाल खोलकर अग्नि के चारों ओर नृत्य कर रही है.

महिला के सामने आग जल रही है और आस पास पूजा का सामान रखा हुआ है. महिला जलती हुई आग के चारों ओर डरावने अंदाज में घूम रही है. हालांकि ये साफ नहीं है की असल में ये महिला क्या कर रही है.

ये भी पढ़ें- Viral Video: भारत लौट शुरु किया कारोबार, नहीं चला तो अटल सेतु से कूद कर दी जान…

वहां से गुज़र रहे राहगीर, बस, कार और स्कूटर पर सवार यात्री सभी इस दृश्य को देखकर रुक जा रहे हैं. संभव है कुछ लोग इस दुश्य से डर गए होंगे तो कुछ आश्चर्यचकित होंगे तो कुछ मज़ाक़ भी बना रहे होंगे. लेकिन मुख्य बात यह है कि यह महिला अंधविश्वास में इस क़दर डूबी है कि उसे आसपास के माहौल और लोगों की कोई फ़िक्र ही नहीं है.

Last Updated on July 25, 2024 8:32 am

Related Posts