Weather News: केरल से उत्तराखंड तक भारी बारिश और लैंडस्लाइड से तबाही, 6 की मौत; 5 लापता

केरल से उत्तराखंड तक भारी बारिश और लैंडस्लाइड से तबाही, 6 की मौत; 5 लापता
केरल से उत्तराखंड तक भारी बारिश और लैंडस्लाइड से तबाही, 6 की मौत; 5 लापता

Weather News Update: प्राकृतिक आपदा को लेकर सरकार तब समीक्षा करती है, जब जानमाल का बड़ी संख्या में नुकसान हो जाता है. तमाम राज्य सरकारें जानता से वादा करती है कि प्राकृतिक आपदा को लेकर अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा ले लिया है. नदियों के बांध को मजबूत कर दिए गए है. जानमाल की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था पूरी है. प्राकृतिक आपदा को लेकर भी तैयारियों पूरी कर ली गई है. लेकिन सरकार की आंख तब तक नहीं खुलती है, जब तक को बड़ी हादसा ना हो जाए. केरल में मिट्टी धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग लापता हैं. ये NBT की रिपोर्ट कहती है. अब जरा आप कल्पना कीजिए कि जिन परिवार के सदस्यों की मौत हो गई उन पर क्या बीतता होगा? साथ ही, जिनके अपने लापता हैं, वो कितना परेशान होंगे?

केरल में 3 लोगों की मौत और 5 लापता

मानसून के दस्तक देते ही केरल में प्राकृतिक आपदा का कहर देखने को मिला. वायनाड के मोप्पाडी में लैंडस्लाइड से मकान और इंसान बह गए. यहां मिट्टी के धंसने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग लापता बताए जाते हैं. हालांकि, राहत और बचाव कार्य जारी है.

मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त

NBT की रिपोर्ट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी में भी भारी बारिश की वजह जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है. मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से स्कूल और कॉलेज अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिए गए हैं. पानी में डूबने से दो बच्चों को मौत हो गई. इसके अलावा शहर की लाइफलाइन लोकल ट्रेन और यातायात के दूसरे साधन भी प्रभावित हुए. हालांकि, बाद में स्थिति समान्य हुई.

राजस्थान में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों को मौत हो गई. बताया जाता है कि चित्तौरगढ़ के बेंगू में एक परिवार के लोग खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे थे. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरी और 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

उत्तराखंड में खाली कराए गए होटल

प्रकृति का कहर उत्तराखंड में भी देखने को मिला. खबरों के मुताबिक, उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश से भागीरथी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया. जिसको देखते हुए प्रशासन ने हर्षिल इलाके में नदी-किनारे मौजूद जीएमवीएन गेस्ट हाउस, होटल, थाना, होटल-होम गेस्ट स्टे को खाली करवाया गया है. बता दें कि बीते साल आए सैलाब से धाराली और हर्षिल इलाके को भारी नुकसान पहुंचा था.

Last Updated on July 8, 2026 10:53 am

Related Posts