-गिरिजेश वशिष्ठ
The Dog Dilemma: 2002 में एक लड़की और उसकी मां समेत 4 औरतों से बलात्कार किया. उसके परिवार के 7 सदस्यों को पत्थर से कुचलकर मार दिया. एक छोटी बच्ची भी मार दी गई. पुलिस ने कहा कि इसकी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता. केस बंद कर दिया. फिर एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट तक भाग दौड़ कर उसके दोषियों को सजा दिलाई. इसकी सजा माफी भी सरकार ने कर दी. जल्दी छूटे तो मिठाई बांटी.
लड़की का नाम और राज्य का नाम बताने की ज़रूरी नहीं. कुत्तों की हत्या और उनसे बलात्कार के असंख्य मामले सामने आते हैं. किसी कुत्ते ने कहा कि इंसानों को हटाओ धरती से. और इस मामले की जांच होने दीजिए. कुत्तों के नाम मर्डर भी लिखती है पुलिस. दो बच्चे वसंत कुंज में मारे गए. एक दिन छोड़कर. FIR में लिखा गया कुत्तों ने मार दिया.
जीव प्रेमियों ने पहले इस खबर से सनसनी फैलाने वाले अखबारों से खंडन छपवाया. फिर SHO साहब को समझ आया कि कुत्ते नहीं ये काम आदमियों का है. तब इलाके से 40 कुत्तों को मर्डर केस में हटा दिया गया था. बाद में सबको वापस छोड़ा गया. कुत्ता होता तो अपना पक्ष रखता.
मैं बहुत आहत हूं. मेरे पड़ोस से सबके प्यारे और बहुत स्वीट कुत्ते को गर्दन से फांसी लगाकर ले गए है। उसके कारण एक दुकान में चोरी कर रहे चोरों को पकड़ा गया था. सब पर विश्वास कर लेता था.
लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और वर्तमान में Knocking News नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं. उनके फेसबुक वॉल से…
Last Updated on August 14, 2025 12:02 pm
