शाहरुख खान, विक्रांत मैसी को म‍िला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को दादा साहब फाल्के…..

वहीं मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक सुपरस्टार के सबसे बड़े सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है. यह अवॉर्ड उन्हें भारतीय फिल्म जगत में आजीवन योगदान के लिए दिया गया. मोहनलाल ने अपने फिल्मी सफर में अबतक 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.

Shah Rukh Khan Wins National Film Award
Shah Rukh Khan Wins National Film Award

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को भारतीय सिनेमा जगत के सबसे बड़े सम्मान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान शाहरुख ब्लैक कलर के सूट में नजर आए. शाहरुख खाम को उनकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. ‘

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड-2023′ में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड शाहरुख खान के साथ-साथ विक्रांत मैसी को भी मिला. विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए यह सम्मान दिया गया है.

मोहनलाल को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

वहीं मलयालम सिनेमा के बड़े अभिनेताओं में से एक सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है. यह अवॉर्ड उन्हें भारतीय फिल्म जगत में आजीवन योगदान के लिए दिया गया. मोहनलाल ने अपने फिल्मी सफर में अबतक 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.

रानी ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड  

रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के 71वें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ फिल्म में उनकी दमदार भूमिका के लिए सम्मान दिया गया.

बेस्ट स्क्रीनप्ले कैटेगरी

इसके अलावा बेस्ट स्क्रीनप्ले कैटेगरी में तेलुगू फिल्म ‘बेबी’ और तमिल फिल्म ‘पार्किंग’, दोनों ने जीत हासिल की थी.

शाहरुख खान के करियर की बात करें तो वे करीब 35 साल से बॉलिवुड में काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल के लिए काम किया. साल 1989 में उनका सीरियल ‘फौजी’ आया, जिसे उन्हें सफलता मिली.

उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में की. उनकी कुछ हिट फिल्मों में ‘करण अर्जुन’, ‘कुछ कुछ होता है’ ‘मोहब्बतें’, ‘कभी खुशी कभी ग़म (K3G)’, ‘देवदास’, ‘कल हो ना हो’, ‘वीर-ज़ारा’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘चक दे! इंडिया’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

Last Updated on September 23, 2025 7:27 pm

Related Posts