शिक्षा मंत्री की बेटी ने क्यों छोड़ा ‘Instagram’? यूजर्स सोशल मीडिया पर कर रहे जमकर आलोचना

Naimisha Pradhan Instagram Deactivate: देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है.

शिक्षा मंत्री की बेटी ने क्यों छोड़ा 'Instagram'? यूजर्स सोशल मीडिया पर कर रहे जमकर आलोचना
शिक्षा मंत्री की बेटी ने क्यों छोड़ा 'Instagram'? यूजर्स सोशल मीडिया पर कर रहे जमकर आलोचना

Naimisha Pradhan Instagram: देश में इन दिनों नीट पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हो रही है. इस बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया यूजर्स ने नैमिषा प्रधान का इंस्टाग्राम अकाउंट निकाला और एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में आलोचनाओं की झड़ी लगा दी. यूजर्स इस बात से खफा थे कि धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री रहते उन्होंने कैसे विदेश में उच्च शिक्षा लेने का फैसला किया?

सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़

इस हफ्ते की शुरुआत में CJP के ‘चलो संसद’ मार्च के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़ आ गई. कई नेताओं ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए. जबकि प्रदर्शनकारी कथित नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम आवास के बाहर धरना दिया था. उनकी मांग थी कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री इस्तीफा दें.

कहां से पढ़ी है शिक्षा मंत्री की बेटी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नैमिषा प्रधान ने 2023 में अमेरिका के टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल से LLM (मास्टर ऑफ लॉ) की डिग्री हासिल की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (USISPF) में सीनियर एसोसिएट के रूप में काम शुरू किया.

यह भी पढ़ें: मंत्री-नेताओं के बच्चे विदेश में, फिर क्यों बेहतर होंगे विश्व गुरु भारत के स्कूल?

इंस्टाग्राम पर नहीं है नैमिषा का अकाउंट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर नैमिषा प्रधान का अकाउंट उपलब्ध नहीं है. उनका अकाउंट रिमूव्ड बताया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स का क्या है रिएक्शन?

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब धर्मेंद्र प्रधान देश के शिक्षा मंत्री हैं, तो उनकी बेटी ने उच्च शिक्षा के लिए विदेश क्यों चुना. कुछ लोगों का कहना था कि इससे भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे की कमी दिखाई देती है. हालांकि, कई अन्य यूजर्स ने इसका विरोध किया.

उनका कहना था कि नैमिषा प्रधान कोई सार्वजनिक पद पर नहीं हैं, इसलिए उन्हें राजनीतिक विवाद में निशाना बनाना गलत है. उनके मुताबिक, आलोचना नेताओं और उनकी नीतियों तक ही सीमित रहनी चाहिए, उनके परिवार के सदस्यों तक नहीं.

शिक्षा मंत्री ने लगाए विपक्ष पर आरोप

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया, जब कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी था और विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा था. वहीं, धर्मेंद्र प्रधान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए विपक्ष पर छात्रों के मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने और संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया.

Last Updated on July 23, 2026 11:39 am

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *