Badrinath Donation Case: राम मंदिर ‘चढ़ावा चोरी’ की जांच अभी पूरी नहीं हुई कि एक नया मामला सामने आ गया है. यह ‘चढ़ावा चोरी’ मामला देश के प्रसिद्ध चार धामों में एक मंदिर का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मंदिर से भी भक्तों के चढ़ाए सोना-चांदी, कैश और अन्य कीमती सामनों की चोरी हो गई. मंदिर के वीडियो फुटेज से इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी कथित तौर पर नोटों की गड्डी, सोना-चांदी लेकर बाहर जाता हुआ दिखाई दिया. पुलिस इस चढ़ावा चोरी के मामले में प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है.
किस मंदिर में हुई चंदा चोरी, कौन है आरोपी?
मंदिर से ‘चढ़ावा चोरी’ का नया मामला उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम का है. उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक, CCTV फुटेज में आरोपी प्रमोद नौटियाल मंदिर के कंट्रोल रूम से सोने-चांदी के सिक्के, 500 और 100 के नोटों की गड्डियां और शालीग्राम छुपाकर ले जाते देखा गया.
आरोपी मंदिर समिति अध्यक्ष का निजी सचिव बताया जाता है. मंदिर के अध्यक्ष हेमंद द्विवेदी हैं, जिन्हें उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है. बता दें कि इस घटना में पुलिस को 48 घंटे का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही है.
किसने लगाया था बद्रीनाथ मंदिर से चढ़ावा चोरी का आरोप?
Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन जुलाई को एक हिंदू सेना ने मंदिर से चढ़ावा चोरी का आरोप लगाया था. साथ ही, मामले के जांच की मांग की थी. हिंदू संगठन के इस आरोप के बाद ही बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (KBTS) ने जांच शुरू की. हालांकि, बाद में राज्य सरकार ने भी अलग से जांच के आदेश दिए थे.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में अब तक 79.85 लाख रुपये नगद बरामद
बीते दिनों राम-मंदिर में चढ़ावे चोरी का मामला सामने आया था. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था का चढ़ावा चोरी किसी एक व्यक्ति के द्वारा नहीं, बल्कि एक समूह द्वारा की जा रही थी. इस मामले पर मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्र ने इस्तीफा दिया था.
यह भी पढ़ें: क्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी नई है? चोल काल से अयोध्या तक का पूरा इतिहास
इसके अलावा जांच के दौरान चढ़ावा गिनने वाले करीब दो दर्जन लोगों ने भी सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया था. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79.85 लाख रुपये नगद, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी शामिल हैं. हालांकि, चढ़ावा चोरी के कुल रकम को लेकर आधाकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है. मामले के जांच एसआईटी कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार और मंदिर ट्रस्ट से स्थिति की रिपोर्ट मांगी है.
Last Updated on July 14, 2026 9:14 am
