उत्तराखंड की राजधानी देहरादून,वो शहर, जिसे लोग शांत मौसम, पहाड़ों की खूबसूरती और पर्यटन के लिए याद करते हैं. लेकिन इस बार यहां कुदरत ने ऐसा तांडव किया कि लोग रातों-रात घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर भागने को मजबूर हो गए.
लगातार हो रही बारिश से कारलीगाढ़-सहस्त्रधारा इलाके में अचानक बादल फटा. बादल फटने से सौंग नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया. जिसके कारण शहर में पानी घुस गया. यहीं नहीं मालदेवता क्षेत्र में सड़क का बड़ा हिस्सा सौंग नदी के तेज बहाव में बह गया. देहरादून में दो से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं.
उत्तराखंड के देहरादून स्थित सहस्त्रधारा में बादल फटने से भारी तबाही,कई लोग लापता..#Dehradun #DehradunCloudburst #Dehradunnews #Uttrakhand #HeavyRainfall #heavyrain pic.twitter.com/6d7iaUCUKR
— News Muni (@newswalemuni) September 16, 2025
कारलीगाढ़ के कई घरों के भीतर पानी भर गया. घटना के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आया. रात में ही SDRF और पुलिस की टीमों ने पहुंचकर राहत-बचाव अभियान शुरू किया. प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया.
तबाही को देखते हुए प्रशासन ने शहर में पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को एहतियातन बंद करने का आदेश जारी किया है. देहरादून की लाइफलाइन मानी जाने वाली सौंग नदी इस वक्त खतरे की सबसे बड़ी वजह बनी हुई है. सुबह तक इसका जलस्तर खतरनाक सीमा पार कर गया. सौंग के किनारे बसे घर और दुकानें पूरी तरह डूब चुके हैं.
Last Updated on September 16, 2025 10:38 am
