AC कोच से 4 साल में 1.27 करोड़ चादर चुरा ले गए चोर? तौलिए, कंबल और तकिए की संख्या भी कम नहीं

Railway Linen Theft: एक RTI के जरिए इंडियन रेलवे के AC कोच सामनों की चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है. आंकड़ों से समजिए.

Railway Linen Theft: AC कोच से 4 साल में 1.27 करोड़ चादर चुरा ले गए चोर? तौलिए, कंबल और तकिए की संख्या भी कम नहीं
Railway Linen Theft: AC कोच से 4 साल में 1.27 करोड़ चादर चुरा ले गए चोर? तौलिए, कंबल और तकिए की संख्या भी कम नहीं

Railway Linen Theft: भारतीय रेल के AC कोच में हर रात तकरीबन 8 लाख यात्री यात्रा करते हैं. AC कोच में जब कोई यात्रा करता है, तो उसे बेडशीट, चादर, तकिया, टॉवेल, तकिया कवर और कंबल दिए जाते हैं. यात्रियों को मिलने वाली यह सुविधा टिकट बुक कराने के बाद कोच में मिलती है. लेकिन, यात्री कोच में इस सुविधा का मजा तो लेते ही हैं, साथ ही बेडशीट, चादर, तकिया, टॉवेल इत्यादि चीजों को चुराकर भी ले जाते हैं. तकरीबन 1000 यात्रियों में एक यात्री इन चीजों में कम से कम एक चीज अपने घर पर इस्तेमाल करने के लिए भी ले जाते हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि 2022-26 तक तकरीबन 1.27 करोड़ बेडरोल की चोरी हुई. इससे भी अधिक हैरान करने वाली बात ये है कि बीते चार सालों में 56 फीसदी की वृद्धि हुई. आइए, अब इसे आंकड़ों के जरिए समझने को कोशिश करते हैं.

AC कोच से बीते 4 साल में 46.54 तौलियों की चोरी

ट्रेन में तौलिए (चेहरे पोंछने वाले) की चोरी सबसे अधिक होती है. बीते चार साल में यात्रियों ने 46.54 लाख चुराए. जबकि, 41.13 लाख चादरों की चोरी हुई. वहीं, 23.59 लाख तकिए के कवर चोरी किए गए. इसके अलावा 12.95 लाख कंबल की चोरी हुई. साथ ही 2.76 लाख तरकिए की चोरी हुई. लिस्ट में बिकानेर और रांची सबसे ऊपर है. बिकानेर डिवीजन में 25.76 लाख, जबकि रांची में 9.31 लाख आइटम की चोरी हुई. वहीं, मुंबई में 8.17 लाख बेडरोल, जोधपुर में 8.09 लाख, अहमदाबाद में 6.94 लाख और दानापुर में डिवीजन में 5.72 लाख बेडरोल आइटम की चोरी हुई.

बीकानेर में सबसे अधिक 12.42 लाख बेटशीट की चोरी

7 रेलवे जोन के 10 डिवीजन में से बीकानेर में सबसे अधिक 12.42 लाख बेडशीट की चोरी हुई. जबकि, बीकानेर में सबसे अधिक 12.42 लाख बेडशीट की चोरी हुई. 10 डिवीजन में सबसे अधिक चोरी तौलिए की हुई. दिल्ली में सबसे अधिक 4.78 लाख तौलिए चोरी किए गए. जबकि, रांची में 3.88 लाख, मुंबई में 3.57 लाख, दानापुर में 3.37 लाख, अहमदाबाद में 3.22 लाख और जयपुर में 2.52 लाख तौलिए चुराए गए.

तकिया कवर चोरी के मामले में सोनपुर सबसे आगे

तकिए की कवर चोरी के मामले में सोनपुर डिवीजन सबसे ऊपर है. इस डिवीजन में 3.22 लाख तरिए के कवर की चोरी की गई. जबकि बिलापुर में 1.55 लाख तकिए के कवर की चोरी हुई. जोधपुर में सबसे अधिक कंबल चोरी का खुलासा हुआ है. यहां बीते 4 साल में 3.4 लाख से अधिक कंबल चुराए गए.

दानापुर और सोनपुर में 91 फीसदी की वृद्धि

साल 2022 के बाद चोरियों में सबसे अधिक वृद्धि बीकानेर में हुई. यहां चोरी हुए सामानों की संख्या 2.99 लाख से बढ़कर 12.34 लाख हो गई है. इसके बाद सोनपुर का स्थान आता है, जहां 36,448 से बढ़कर 3.01 लाख हो गई है. इसके अलावा दानापुर में आंकड़ा बढ़कर 78,095 हो गया. यानी बीते चार साल में यहां 91 फीसदी की चोरी वृद्धि हुई है. जबकि, धनबाद में 55,906 आइटम बढ़े. यहां भी 91 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई.

इसके अलावा रांची में 77,332 आइटम बढ़े यानी यहां 45 फीसदी की हुई. वहीं, अहमदाबाद में 83 फीसदी की कमी देखी गई और समस्तीपुर में 86 फीसदी की कमी हुई. भारतीय रेल के लिए राहत की बात यह है कि दक्षिण के दो डिवीजन तिरुचिरापल्ली और पलक्कड़ से चोरी की कोई घटना सामने नहीं आई. इसके अलावा दक्षिण-पूर्व रेवले के आद्रा डिवीजन में भी चोरी की कोई घटना नहीं हुई.

यह भी पढ़ें: RPF जवानों ने रेल अधिकारी को स्टेशन पर घसीट-घसीटकर पीटा, क्या थी वजह?

कैसे हुआ AC कोच से सामनों की चोरी का खुलासा?

Indian Express ने RTI के हवाले से एक खबर छापी है. इसको लेकर इंडियन एक्सप्रेस ने इंडियन रेलवे के 69 डिवीजन और 18 जोन से आरटीई के तहत कुछ सवालों के जवाब मांगे थे. इसमें 18 में से 16 रेलवे जोन के 54 डिवीजनों से जबाव मिले, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है.

Last Updated on July 14, 2026 9:00 am

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *