QRSAM + VSHORADS + लेजर गन = दुश्मन का ख़ात्मा! भारत का नया IADWS

– विनय सुल्तान

Operation Sindoor lessons: पहले भारत-पाकिस्तान (india-Pakistan) और बाद में इजराइल-ईरान (Israel-Iran) कॉन्फ्लिक्ट में एयर डिफेंस सिस्टम का कायदे का टेस्ट हुआ। इजराइल के पास आयरन डोम, डेविड्स स्लिंग के अलावा अमेरिकन डिफेंस सिस्टम पेट्रियट भी था। जबकि भारत के पास S-400, आकाश तीर, समर जैसे एयर डिफेंस सिस्टम की लेयर्ड प्रोटेक्शन थी। बहुत निष्पक्षता से भी विश्लेषण करें तो भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने बेहतर प्रदर्शन किया।

अब DRDO ने ऑपरेशन सिंदूर से जरूरी सबक लेते हुए एयर डिफेंस सिस्टम को नए सिरे से डिजाइन किया है।इसे Integrated Air Defence Weapon System (IADWS) नाम दिया गया है। 23 अगस्त को इसका सफल परीक्षण कर लिया गया है। इसमें नया क्या है आइए समझते हैं।

Integrated Air Defence Weapon System (IADWS) में तीन लेयर की प्रोटेक्शन को एक साथ गूंथा गया है।

1.QRSAM (Quick Reaction Surface to Air Missile) : ये क्विक-रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम. यह ड्रोन, हेली और क्रूज मिसाइल को 30 किलोमीटर की रेंज में मार गिराएगा।

2. VSHORADS (Very Short Range Air Defence System) – इसकी रेंज 6-7 किलोमीटर है। लो फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स जैसे ड्रोन , हेली और प्रिसिजन गाइडेड म्युनिशन के ख़िलाफ़ कारगर है। पोर्टेबल है और इंसानी कंधे या गाड़ी पर माउंट करके दागा जा सकता है। 3 DEW (Directed Energy Weapon)- यह बुनियादी तौर पर लेजर गन है। यह ड्रोन के झुंड के ख़िलाफ़ कारगर और सबसे सस्ती सुरक्षा है।

DRDO ने DEW को पहली बार अपने एयर डिफेंस सिस्टम में इंटीग्रेट किया है। सबसे बड़ी बात यह पूरा एयर डिफेंस सिस्टम भारत में बना है। यह हमारे मौजूदा डिफेंस सिस्टम में एक्स्ट्रा लेयर जोड़ेगा।

लेखक सीनियर पत्रकार हैं और वर्तमान में न्यूज़ पिंच से जुड़े हैं…

Last Updated on August 24, 2025 1:41 pm

Related Posts