Mandir Chanda Chori: अयोध्या, बद्रीनाथ के बाद अब गुजरात में ‘चढ़ावा चोरी’, 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Ambaji Temple Theft: अयोध्या, बद्रीनाथ के बाद अब गुजरात के प्रसिद्ध अंबा जी मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया है.

Mandir Chanda Chori: अयोध्या, बद्रीनाथ के बाद अब गुजरात में 'चढ़ावा चोरी', 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Mandir Chanda Chori: अयोध्या, बद्रीनाथ के बाद अब गुजरात में 'चढ़ावा चोरी', 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Ambaji Temple Donation Theft: अयोध्या और बद्रीनाथ मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामलों के बाद अब गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि मंदिर में चढ़ावे के पैसे गिनने के दौरान एक कर्मचारी ने नोटों की गड्डी चोरी-छिपे अपने पैर के नीचे छिपा ली. हालांकि, यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना गुजरात के बनासकांठा जिले स्थित अंबाजी मंदिर की है. बताया जा रहा है कि घटना 5 मई की है. मंदिर में चढ़ावे के पैसे गिने जा रहे थे, तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 500 रुपये के नोटों की एक गड्डी अपने पैर के नीचे छिपा ली. बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान यह पूरी घटना सामने आई. इसके बाद मंदिर प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में एक व्यक्ति चढ़ावे के नोट गिनता दिखाई देता है. इसी दौरान वह इधर-उधर नजर दौड़ाता है और मौका देखकर 500 रुपये के नोटों की एक गड्डी अपने पैर के नीचे सरका देता है. उसे शायद यह अंदाजा नहीं था कि उसकी हर हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Ram Mandir के बाद अब Badrinath मंदिर में चढ़ावा चोरी, आरोपी निकला अध्यक्ष का निजी सचिव

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंदिर प्रशासन की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी.

Last Updated on July 14, 2026 6:24 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *