Top 5 Hindi News: मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है. लखन पटेल से पशुपालन और डेयरी विकास विभाग वापस ले लिया गया है. बुधवार रात 9 बजे IRCTC की नई Website लॉन्च हो गई. उधर त्रृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने TMC पर आरोप लगाया कि पार्टी कमजोर हो रही है. जबकि, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जांच एजेन्सियों और पुलिस के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. उधर मुंबई में डेंगू और मलेरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. आगे आज की इन 5 बड़ी खबरों को विस्तार से पढ़िए.
1. मध्यप्रदेश सरकार में बड़ा फेरबदल
मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लखन पटेल से पशुपालन और डेयरी विकास विभाग वापस ले लिया है. सीएम मोहन यादव ने इस विभाग को अपने पास रखा है. मुख्यमंत्री ने यह फैसला मंत्रीपरिषद के सदस्यों के साथ हुई मीटिंग के बाद लिया. पहले यह विभाग लखन पटेल के पास था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम ने यह फैसला पटेल के कामकाज की समीक्षा के बाद लिया.
बताया जाता है कि बुदेलखंड से OBC नेता पटेल राज्य में PPP मोड के तहत गौशाला खोलने में अफल रहे. साल 2023 के चुनाव परिणाम के बाद उन्हें सरकार में शामिल किया गया था. मंगलवार को जारी किए गए एक आदेश के अब कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई है.
इस बदलाव से साथ ही सीए मोहन यादव के पास अब 11 विभाग हैं. इनमें सामान्य प्रशासन, गृह, जनसंपर्क, औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज संसाधन, लोक सेवा प्रबंधन, अनिवासी भारतीय (NRI), और पशुपालन एवं डेयरी विकास शामिल हैं.
2. आज लॉन्च होगी IRCTC की नई Website
IRCTC की नई बीटा वेबसाइट बुधवार यानी आज रात 9 बजे लॉन्च हो गई. इस वेबसाइट पर यात्री नए फीचर्स और नया डिजाइन देख सकेंगे. साथ ही यात्री इसे इसे IRCTC की वेबसाइट पर दिए गए Beta Version लिंक से इस्तेमाल कर सकेंगे. वेबसाइट इस्तेमाल करने के बाद लोग अपना फीडबैक भी दे सकते हैं. नई IRCTC बीटा वेबसाइट के तहत अब यात्रियों को बार-बार कैप्चा भरने की जरूरत नहीं होगी. साथ ही सभी क्लास की सीटें एक साथ दिखेंगी. कम स्टेप्स में टिकट जल्दी बुक होगी. इसके अलावा यात्री की जानकारी सेव रहेगी, जिससे अगली बार टिकट बुक करना आसान होगा.
3. मदन मित्रा ने थामा बागी तृणमूल कांग्रेस
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बड़े नेता मदन मित्रा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वह ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाली बागी तृणमूल कांग्रेस (TMC) गुट में शामिल हो गए हैं. पार्टी बदलने से एक दिन पहले ED ने उनकी पत्नी और दो बेटों को पूछताछ के लिए बुलाया था. पार्टी बदलने को लेकर टीएमसी नेता का कहना है कि उन्होंने ममता बनर्जी से कहा था कि अभिषेक बनर्जी को कुछ समय के लिए पार्टी से पीछे हट जाएं, ताकि पार्टी को फिर से मजबूत किया जा सके. मगर उनकी बात नहीं मानी गई. उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाया कि पार्टी कमजोर हो रही है, फिर भी नेतृत्व सिर्फ अभिषेक बनर्जी को बचाने में लगा है.
4. BJP पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
ममता बनर्जी ने BJP पर बड़ा हमला बोला है. पूर्व सीएम ने कहा है कि बीजेपी जांच एजेंसियों और पुलिस का इस्तेमाल कर नेताओं को डराकर अपनी ओर ला रही है. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी दावा किया कि BJP चाहती थी कि उन्हें हार्ट अटैक आए, लेकिन वह आखिरी तक लड़ाई लड़ेंगी.
ममता ने विधायक मदन मित्रा के पार्टी छोड़ने पर कहा कि ED द्वारा उनकी पत्नी और दो बेटों को नोटिस मिलने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया. उन्होंने अभिषेक बनर्जी का बचाव करते हुए कहा कि उनके और उनके परिवार को भी कई बार समन मिले, लेकिन उन्होंने कभी समझौता नहीं किया. ममता ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को “गद्दार” बताया और कहा कि जो लोग जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Modi समर्थक से आलोचक तक: कैसे बदले Sonam Wangchuk के रिश्ते, 18वें दिन भी जारी है भूख हड़ताल?
5. मुंबई में डेंगू और मलेरिया की दस्तक
मानसून की बारिश शुरू होते ही मुंबई में डेंगू और मलेरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज मुंबई में मिले हैं. 1 जनवरी से 14 जुलाई 2026 के बीच मुंबई में डेंगू के 938, मलेरिया के 3,681 और चिकनगुनिया के 28 मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बारिश अभी पीक पर है. साथ ही आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है. मुंबई के बाद पुणे, ठाणे और कल्याण जैसे शहरों में भी डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं.
Last Updated on July 16, 2026 9:48 am
