Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने जा रहा है. इससे पहले पहले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को मिली थी. लेकिन खर्च की वजह से इस बार 10 खेल ही शामिल किए गए हैं. हॉकी, बैडमिंटन, शूटिंग और कुश्ती जैसे कई पॉपुलर खेलों को बाहर कर दिया गया है. इन खेलों के हटने से भारत के पदकों की संख्या पर असर पड़ सकता है. साल 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 61 पदक जीते थे. इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ओर से 126 खिलाड़ियों को शामिल गिया गया है. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि भारत लगभग 30 मेडल जीतेगा. आइए, जानते हैं कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की तरफ से किन खिलाड़ियों पर मेडल जीतने की उम्मीद है.
एथलेटिक्स
नीरज चोपड़ा (जैवलिन थ्रो)- ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा चोट से उबरने के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी कर रहे हैं. साल 2022 के गेम्स में वह चोट के कारण नहीं खेल पाए थे. इस सीजन उनका सबसे लंबा थ्रो 85.69 मीटर रहा है. देश को उनसे एक बार फिर गोल्ड मेडल की उम्मीद है. हालांकि उन्हें एंडरसन पीटर्स, अरशद नदीम और रोहित यादव जैसे खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है.
रोहित यादव (जैवलिन थ्रो)- रोहित यादव इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं. जून में उन्होंने 87.05 मीटर का थ्रो कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. वह भारत के लिए पदक जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.
मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप)- घुटने की चोट से वापसी करने वाले मुरली श्रीशंकर इस सीजन 8.38 मीटर की छलांग लगा चुके हैं. उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनसे मेडल की उम्मीद की जा रही है.
सर्वेश कुशारे (हाई जंप)- सर्वेश कुशारे ने इस साल 2.30 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर विश्व रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल किया है. लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत वह गोल्ड मेडल के दावेदारों में शामिल हैं.
प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप)- नेशनल रिकॉर्डधारी प्रवीण चित्रवेल से भी भारत को बड़ी उम्मीद है. इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17.08 मीटर रहा है और उनसे पदक की उम्मीद है.
तेजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट)- भारत के अनुभवी शॉट पुट खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह तूर इस सीजन 21.03 मीटर का थ्रो कर चुके हैं. उन्होंने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में कोई पदक नहीं जीता है, इसलिए इस बार उनसे बड़ी उम्मीदें हैं.
सीमा कलीरम्मा (डिस्कस थ्रो)- तीन बार की राष्ट्रीय चैंपियन सीमा कलीरम्मा इस बार पदक की दावेदार हैं. अगर वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं तो मेडल जीत सकती हैं.
तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन)- तेजस्विन शंकर भारत के पहले डेकाथलीट हैं जिन्होंने 8,000 अंक का आंकड़ा पार किया है. उनकी शानदार फॉर्म को देखते हुए उनसे भी पदक की उम्मीद की जा रही है.
वेटलिफ्टिंग
मीराबाई चानू (49 किलोग्राम)- ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट और पूर्व कॉमनवेल्थ चैंपियन मीराबाई चानू से एक बार फिर गोल्ड मेडल की सबसे ज्यादा उम्मीद है. चोटों से जूझने के बावजूद वह दुनिया की बेहतरीन वेटलिफ्टरों में शामिल हैं.
बिंद्यारानी देवी (58 किलोग्राम)- पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने वाली बिंद्यारानी देवी इस बार भी पदक की मजबूत दावेदार हैं. अगर उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तो गोल्ड भी जीत सकती हैं.
निरुपमा देवी सेराम (63 किलोग्राम)- निरुपमा देवी पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स खेलेंगी. शानदार घरेलू प्रदर्शन के दम पर वह इस बार बड़ा उलटफेर कर सकती हैं और पदक जीतने की क्षमता रखती हैं.
ज्ञानेश्वरी यादव (53 किलोग्राम)- ज्ञानेश्वरी यादव ने पिछले दो वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. उनसे उम्मीद है कि वह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए पदक जीत सकें.
बॉक्सिंग
लवलीना बोरगोहेन (75 किलोग्राम)- ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन भारत की सबसे बड़ी बॉक्सिंग स्टार हैं. उनका हालिया प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. लेकिन, अगर वह अपनी पुरानी फॉर्म में लौटीं तो कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीत सकती हैं.
जैस्मिन लैम्बोरिया (57 किलोग्राम)- हरियाणा की जैस्मिन लैम्बोरिया शानदार फॉर्म में हैं और उन्हें भारत की गोल्ड मेडल की मजबूत दावेदार माना जा रहा है.
सचिन सिवाच (60 किलोग्राम)- युवा बॉक्सर सचिन सिवाच ने 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में गोल्ड जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की है. उनसे इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भी पदक की उम्मीद है, हालांकि उन्हें विदेशी खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है.
जूडो
तुलिका मान- महिलाओं की हेवीवेट जूडो में तुलिका मान से भारत के लिए पदक जीतने की उम्मीद है. बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है. इस बार उनसे गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद की जा रही है. इसके अलावा अवतार सिंह और हर्ष टोकस से भी भारत के लिए पदक जीतने की उम्मीद की जा रही है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम
- एथलेटिक्स (31 खिलाड़ी)
- नीरज चोपड़ा- भाला फेंक
- तेजस्विन शंकर- डेकाथलॉन, ऊंची कूद
- गुरिंदरवीर सिंह – 100मी
- अनिमेष कुजूर- 200मी
- पारुल चौधरी – 3000 मीटर स्टीपलचेज़, 5000 मीटर
- श्रीशंकर मुरली – लंबी कूद
- पूजा सिंह – ऊंची कूद
- मनप्रीत कौर – शॉट पुट
- सीमा कालीरामना – डिस्कस थ्रो
- निधि रानी – डिस्कस थ्रो
- सर्वेश कुशारे – ऊंची कूद
- प्रवीण चित्रवेल – ट्रिपल जंप
- सेल्वा प्रभु – ट्रिपल जंप
- लोकेश सत्यनाथन – लंबी कूद
- रवीना – रेस वॉक
- प्रियंका गोस्वामी – रेस वॉक
- रशदीप कौर – 400मी
- नीरू पाठक- 400मी
- अन्सा बाबू – 400 मी
- तेजस शिरसे – 110 मीटर बाधा दौड़
- यशस पलाक्ष – 400 मीटर बाधा दौड़
- संतोष टी – 400 मीटर बाधा दौड़
- देव मीना – पोल वॉल्ट
- कुलदीप कुमार – पोल वॉल्ट
- रोहित यादव – भाला फेंक
- यशवीर सिंह – भाला फेंक
- विशाल टीके – 400मी
- राजेश रमेश – 400मी
- तजिंदरपाल सिंह तूर – शॉट पुट
- समरदीप सिंह गिल – शॉट पुट
- आदर्श राम – ऊंची कूद
- बॉक्सिंग (14)
- साक्षी चौधरी- 51 किलोग्राम
- प्रीति पवार – 54 किलोग्राम
- जैस्मीन लेम्बोरिया – 57 किलोग्राम
- प्रिया घनघस – 60 किलोग्राम
- परवीन हुडा- 65 किलोग्राम
- अरुंधति चौधरी- 70 किलोग्राम
- लवलीना बोर्गोहेन – 75 किलोग्राम
- जदुमणि सिंह – 55 किलोग्राम
- सचिन सिवाच- 60 किलोग्राम
- आदित्य प्रताप सिंह- 65 किलोग्राम
- सुमित कुंडू – 70 किलोग्राम
- अंकुश- 80 किलोग्राम
- कपिल पोखरिया- 90 किलोग्राम
- नरेंद्र बेरवाल – +90 किलोग्राम
- वेटलिफ्टिंग (11)
- मीराबाई चानू
- ज्ञानेश्वरी देवी
- बिंदियारानी देवी
- हरजिंदर कौर
- संजना
- मार्टिना देवी
- ऋषिकांत सिंह
- एम राजा
- अजय बाबू
- दिलबाग सिंह
- लवप्रीत सिंह
- ट्रैक साइक्लिंग (6)
- रोनाल्डो सिंह
- डेविड बेकहम
- रोजीत सिंह
- दिनेश कुमार
- जेमेश सिंह
- हर्षवीर सेखों
- तैराकी (5)
- अनीश गौड़ा
- साजन प्रकाश
- श्रीहरि नटराज
- आर्यन नेहरा
- दर्शन शशिकुमार
- जूडो (13)
महिला वर्ग- 7
- अस्मित डे – 48 किलोग्राम
- श्रद्धा चोपड़े – 52 किलोग्राम
- यामिनी मौर्य – 57 किलोग्राम
- उन्नति शर्मा- 63 किलोग्राम
- इनुंगनबी – 70 किलोग्राम
- ईशरूप नारंग – 78 किलोग्राम
- तूलिका मान – +78 किलोग्राम
(पुरुष वर्ग)- 6
- रोहित- 66 किलोग्राम
- अरुण कुमार – 73 किलोग्राम
- हर्ष टोकस – 81 किलोग्राम
- करणजीत सिंह मान – 90 किलोग्राम
- यश घनगास – 100 किलोग्राम
- अवतार सिंह – -100 किलोग्राम
- लॉन बाउल्स (6)
- पिंकी
- नयनमोनी सैकिया
- रूपा रानी तिर्की
- दिनेश कुमार
- नवनीत सिंह
- पुतुल सोनोवाल
- आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक (8)
- प्रणति नायक
- निशिका अग्रवाल
- इशिता रेवाले
- प्रोतिष्ठा सामंत
- तपन मोहंती
- सत्यजीत मंडल
- तपस्वेरा नाथ
- स्वातिश कैथेरी
- पैरा एथलेटिक्स (10)
- शर्मिला
- देवेन्द्र कुमार
- राकेशभाई भट्ट
- दिलीप गावित
- शुभम जुयाल
- शिल्पा शैला
- सोमन राणा
- तुलसी
- राकेश शनमुगम
- सागर थयाट
- पैरा पावरलिफ्टिंग (8)
- श्रेयांश त्रिवेदी
- जसप्रीत कौर
- सुमन देवी
- कस्तूरी राजमणि
- परमजीत
- अशोक कुमार
- झंडू कुमार
- सुधीर
- पैरा तैराकी (6)
- रवि वीरा
- अली इमाम
- सुयश जाधव
- स्वास्तिक पाटिल
- चैतन्य कुलकर्णी
- तेजस नंदकुमार
- व्हीलचेयर बास्केटबॉल (महिला) (4)
- रीना गुप्ता
- रीता चानू
- मिनाक्षी जाधव
- लक्ष्मी रायप्पा
- पैरा साइक्लिंग (1)
- लिशा दास
Last Updated on July 23, 2026 1:04 pm
