Sachin Tendulkar के बेटे अर्जुन ने मिस्टर पॉज स्पा की डायरेक्टर सानिया चंडोक के साथ की सगाई!

सानिया चंडोक का जानवरों के प्रति गहरा लगाव है। लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद, उन्होंने मुंबई में प्रीमियम पेट केयर की जरूरत को महसूस किया।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई !
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई !
– राजेश यादव
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने 13 अगस्त 2025 को सानिया चंडोक से गुपचुप और निजी समारोह में सगाई की है। सानिया मुंबई के बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं, जो इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और हेल्थ-फ्रेंडली आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी की मालकिन हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है और मुंबई में प्रीमियम पेट स्पा ‘मिस्टर पॉज’ की संस्थापक भी हैं।
अर्जुन एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज-ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।
‘मिस्टर पॉज’ की संस्थापक सानिया चंडोक
सानिया चंडोक का जानवरों के प्रति गहरा लगाव है। लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद, उन्होंने मुंबई में प्रीमियम पेट केयर की जरूरत को महसूस किया। अपने तीन कुत्तों के प्यार और उद्यमिता के मेल से उन्होंने मिस्टर पॉज नाम का एक खास पेट स्पा और स्टोर शुरू किया।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और पूर्व में दैनिक भास्कर और इंडिया टीवी जैसे कई बड़े संस्थानों में डिजिटल डेस्क हेड करते रहे हैं. उनके फेसबुक पेज से.)

Last Updated on August 14, 2025 12:12 pm

Related Posts