Asia cup 2025: भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस, यशस्वी जायसवाल को टीम में नहीं मिली जगह…

एश‍िया कप 2025 (Asia cup 2025)  के ल‍िए भारतीय टीम (Indian Team) का ऐलान हो गया है. शुभमन ग‍िल को टीम का उपकप्तान बनाया गया. इसके साथ ही टीम में 14 अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. वहीं टीम में श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं मिली है.

 

एशिया कप के इन खिलाड़ियों को मिली जगह

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह..

9 सितंबर से अबू धाबी और दुबई में होगी मैच की शुरूआत

बता दें कि एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है. T20 फॉर्मेट में हो रहा एशिया कप इस बार संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो शहरों अबू धाबी और दुबई में होगा. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को दुबई में UAE से खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम अपना अगला मैच 14 सितंबर को दुबई में पाकिस्तान के साथ खेलेगी.

इससे पहले 2016 और 2022 में टी20 फॉर्मेट में एशिया कप का आयोजन हुआ था. भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टूर्नामेंट की तरह एशिया कप में भी कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. आगामी टूर्नामेंट में भी दोनों टीमें 14 सितंबर को भिड़ने वाली हैं.

 

एशिया कप शेड्यूल
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान, ग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग..

Last Updated on August 19, 2025 3:36 pm

Related Posts