Jaipur Crime News: सरकारी नौकरी पाने के लिए बच्चों को जी तोड़ मेहनत करने की बात तो ख़ूब सुनी होगी. लेकिन कभी आपने सुना है कि कोई बच्चा गुंडे हायर करे, मां की हत्या के लिए? राजस्थान की एक घटना है. जिसमें पुलिस का दावा है कि आरोपी 130 की रफ़्तार से आता है और आयुषी (बदला हुआ नाम) की मां को ज़ोरदार टक्कर मारता है. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मां हवा में उछल कर 100 फ़ीट दूर गिरती है. आरोपी ये सब इसलिए करता है क्योंकि एक बेटी ने उसे 27 लाख की सुपारी दी थी अपनी ही मां की हत्या के लिए.
क्या है आरोप?
India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर के आयुषी शर्मा (23 वर्ष) पर आरोप है कि उसने सरकारी नौकरी के साथ-साथ संपत्ति हथियाने के लिए अपनी मां की हत्या की साजिश रची. इसके लिए आरोपी ने 7 साल में कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया. हैरान करने वाली बात ये है हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई. लेकिन, पुलिस की जांच में हत्या का मामला सामने आया. पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर है.
आरोपी ने क्यों किया ऐसा?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी आयुषी के पिता को सरकारी नौकरी थी. पिता की मृत्यु के बाद वह नौकरी अनुकंपा के आधार पर आरोपी की मां नीरज को लगी. जबकि, आरोपी महिला चाहती थी कि मां की नौकरी उसे मिल जाए. इस वजह से आरोपी ने अपनी मां की हत्या की साजिश रची. इसके अलावा आयुषी उसकी मां के साथ प्रॉपर्टी को लेकर भी विवाद चल रहा था.
कहां काम करती थीं पीड़िता नीरज शर्मा?
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक कोर्ट में Lower Division Clerk के तौर पर काम कर रही थी. शुक्रवार, 3 जुलाई को जयपुर के प्रताप नगर इलाके में उसकी हत्या कर दी गई थी.
कैसे दिया गया घटना को अंजाम?
स्थानीय पुलिस के अनुसार पीड़िता नीरज शर्मा अपने पुत्र को कोचिंग छोड़ने के बाद वापस घर आ रही थी. इस दौरान 130 किलोमीटर की प्रतिघंटे की रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मारी. गाड़ी की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला का शरीर तकरीबन 100 फीट दूर गिया, जिसके बाद तत्काल उसकी मौत हो गई.
पुलिस को कैसे हुआ हत्या का शक?
जांच के दौरान पुलिस ने CCTV कैमरे खंगाले, जिससे यह बात निकलकर सामने आई कि मामला प्री-प्लान्ड हत्या का है. इसके साथ ही पुलिस ने शक के आधार पर परिवार के लोगों और हमलावरों को भी बुलाया. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि नौकरी पाने के लिए आयुषी ने अपने चाचा और भतीजे के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या की साजिश रची. इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि बीते 2-3 सालों से मां-बेटी के बीच पॉपर्टी को लेकर भी विवाद चल रहा था.
यह भी पढ़ें: Siya ने Ketan की मौत से चार महीने पहले ही बॉयफ्रेंड से कर ली थी शादी
Last Updated on July 9, 2026 2:34 pm
