बीमा की रकम के लालच में शख्स ने परिवार को उतारा मौत के घाट…

यूपी के हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां विशाल सिंघल नामक युवक ने बीमा के हड़पने के लिए अपनी ही मां, पत्नी और पिता की हत्या कर दी. फिलहाल विशाल और उसके सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हर हत्या को दुर्घटना जैसा दिखाने की कोशिश करता था. पहले उसने पत्नी की मौत को घरेलू हादसा बताया. फिर मां को सड़क हादसे का शिकार दिखाया गया. पिता के केस में सबकुछ सामान्य दिखाने की कोशिश की गई. लेकिन रकम की बड़ी मात्रा और लगातार मौतों का सिलसिला पुलिस की नज़र में खटक गया.

जांच के दौरान कॉल रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और घटनास्थलों से जुटाए गए सबूतों ने पूरी साजिश खोल दी. पुलिस का कहना है कि विशाल ने यह सब सोची-समझी योजना के तहत किया, ताकि बीमा की रकम ले सके.


कैसे हुआ साजिश का पर्दाफाश.

पुलिस की जांच में पता चला कि तीनों मौतें अलग-अलग हादसे या बीमारी लग रही थीं. लेकिन जब सभी केस को जोड़ा गया, तो सामने आया कि हर बार परिवार के किसी सदस्य की संदिग्ध मौत के बाद बीमा क्लेम हुआ और रकम विशाल को मिली.

विशाल की पत्नी मौत रहस्यमयी हालात में हुई थी. इसके बाद उसे 80 लाख रुपए का बीमा क्लेम मिला था. साल 2017 में उसकी मां की सड़क हादसे में मौत हुई और बीमा से 22 लाख रुपए मिले थे.

इसके बाद विशाल के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. रिकॉर्ड के मुताबिक विशाल के पिता की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी. लेकिन पोस्टमॉर्टम और उसके बयान दोनों अलग होने की वजह से बीमा ऐजेंट को शक हुआ. बीमा कंपनी निवा बूपा के प्रतिनिधि संजय कुमार की शिकायत पर विशाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने जांच की और इस बड़े खुलासे का पर्दाफाश किया.

Last Updated on September 29, 2025 1:29 pm

Related Posts