Richest Temples: 7,159 करोड़ से अधिक होती है देश के प्रसिद्ध 13 मंदिरों की कमाई, आंकड़ों से समझिए

Richest Temples in India: देश में 13 सबसे प्रसिद्ध मंदिर ऐसे हैं, जिनकी सालाना कमाई 7,159 करोड़ से अधिक है. क्या कहते हैं आंकड़े?

7,159 करोड़ से अधिक होती है देश के प्रसिद्ध 13 मंदिरों की कमाई, आंकड़ों से समझिए
7,159 करोड़ से अधिक होती है देश के प्रसिद्ध 13 मंदिरों की कमाई, आंकड़ों से समझिए

Richest Temples in India: देश के 13 सबसे प्रसिद्ध मंदिरों की सालाना कमाई के आंकड़े जानकार आप हैरान रह जाएंगे. इनमें सालाना सबसे अधिक कमाई सबरीमाला मंदिर की है. साल 2024-25 में राम मंदिर को 327 करोड़ की आमदनी हुई. लिस्ट में कई ऐसे में मंदिर हैं, जिनके सालाना कमाई को जोड़ा जाए, तो आंकड़ा 7,159 करोड़ से अधिक पहुंच जाता है. आइए, अब आंकड़ों के जरिए समझते हैं कि किस मंदिर की सालाना कमाई कितनी होती है.

सालाना 600 करोड़ की कमाई करता है सबरीमाला मंदिर

Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक, त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) के अध्यक्ष पी.एस. प्रशांत के मुताबिक, सबरीमाला मंदिर से हर साल करीब 600 करोड़ रुपये की कमाई होती है. दूसरे स्थान पर एट्टुमानूर महादेव मंदिर है. इस मंदिर की सालाना कमाई 16 करोड़ है.

जबकि, कर्नाटक का कुक्के श्री सुब्रह्मण्य मंदिर लगातार 15वें साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाला मंदिर बना है. साल 2025-26 में मंदिर की कुल आमदनी 167.8 करोड़ हुई. वहीं, कुल खर्च 85.2 करोड़ रुपये हुए. साल 2024-25 की तुलना में मंदिर की आमदनी 12 करोड़ रुपये अधिक हुई. यह मंदिर सिर्फ निवेश के ब्याज से 49.1 करोड़ की कमाई करती है. पूजा-पाठ जैसे धार्मिक अनुष्ठानों से 64 करोड़ रुपये की आमदनी हुई.

2024-25 में 327 करोड़ हुई राम मंदिर की कमाई

Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या राम मंदिर को साल 2024-25 में 327 करोड़ रुपये की आमदनी हुई. इसमें 153 करोड़ रुपये दान और 173 करोड़ रुपये बैंक में जमा रकम पर ब्याज से मिले. इस आंकड़े के साथ ही राम मंदिर देश के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मंदिरों में शामिल हो गया है.

साल 2025 में 1 अप्रैल से 31 अगस्त के बीच मंदिर को 104.96 करोड़ रुपये की आमदनी हुई. जबकि, इस दौरान दान से 31.22 करोड़ और ब्याज से 73.74 करोड़ रुपये प्राप्त हुए. Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिर, राम मंदिर में हर दिन 70,000 से 80,000 श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. सप्ताह के अंत में (शनिवार-रविवार) दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दो से तीन गुना तक बढ़ जाती है.

भारत का सबसे अमीर मंदिर कौन-सा है?

केरल का पद्मनाभ स्वामी मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है. मंदिर के खजाने में 1,20,000 करोड़ हैं. जिसमें सोना-चांदी और हीरे भी शामिल हैं. वहीं आंध्र प्रदेश का तिरुमला वेंटकेश्वर मंदिर सालाना 4,385 करोड़ रुपये की कमाई करता है. मंदिर में रोजाना 30,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

वैष्णो देवी मंदिर की सालाना कमाई 500 करोड़

Money Control की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर का वैष्णो माता मंदिर सालाना 500 करोड़ की कमाई करता है.

एक साल में 500 की कमाई करता है गोल्डन टेम्पल

पंजाब के अमृतसर में स्थित गोल्डन टेम्पल सालाना 500 करोड़ की कमाई करता है. यह मंदिर 400 किलोग्राम सोने से बना है. मंदिर में रोजाना 1 लाख लोगों को मुफ्त भोजन दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: अयोध्या, बद्रीनाथ के बाद अब गुजरात में ‘चढ़ावा चोरी’, 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

शिरडी साईं मंदिर की सालाना कमाई 320 करोड़

शिरडी साईं बाबा मंदिर सालाना 320 करोड़ की कमाई करता है, जिसमें दान के तौर पर श्रद्धालु सोने-चांदी भी चढ़ाते हैं. दुनियाभर से श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

सिद्धविनायक मंदिर की सालाना कमाई 125 करोड़

गणपति को समर्पित यह मंदिर में मुबई के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. इस मंदिर की सालाना कमाई 125 करोड़ है.

जगन्नाथ मंदिर की कमाई 101.46 करोड़

ओडिशा के पुरी में स्थित यह मंदिर रथ यात्रा के दुनियाभर में प्रसिद्ध है. इस मंदिर की सालाना इनकम 101.46 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाई गई 500 करोड़ की नकली चांदी? कोर्ट ने CBI अफसरों को क्यों बुलाया

100 की सालाना कमाई करता है काशी विश्वनाथ मंदिर

बनारस का काशी विश्वानाथ मंदिर सालाना 100 करोड़ रुपये की कमाई कहता है. गंगा नदी के किनारे स्थित इस मंदिर में दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं.

सोमनाथ मंदिर की सालाना कमाई 11 करोड़

गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर की सालाना सालाना आमदनी 11 करोड़ है.

मीनाक्षी मंदिर की सालाना कमाई 6 करोड़

तमिलनाडु के मदुरै में स्थित मीनाक्षी मंदिर सालाना 6 करोड़ की कमाई करती है.

Gold के मामले में 7 सबसे अमीर मंदिर

  • श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर- 1,300 टन सोना
  • तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर- 250-300 टन सोना
  • श्री कृष्ण मंदिर (केरल)- 2 टन सोना
  • वैष्णो देवी मंदिर- 1.2 टन सोना
  • शिरडी साईं बाबा मंदिर- 0.360 टन (360 किलोग्राम) सोना
  • सिद्धिविनायक मंदिर- 0.160 टन (160 किलोग्राम) सोना
  • सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट- 0.035 टन (35 किलोग्राम) सोना

Gold से जुड़े आंकड़े Business Standard की एक रिपोर्ट के पर आधारित है.

Last Updated on July 15, 2026 8:22 pm

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *